Protool

Who is Gauri Spratt: कौन हैं गौरी स्प्रैट? 6 साल का बेटा और 47 की उम्र, बनेंगी आमिर खान की तीसरी दुल्हन

Last Updated:

आमिर खान जल्द ही गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं. दोनों 5 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे. आमिर ने पिछले साल ही गौरी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर मीडिया को इंट्रोड्यूस करवाया था. इसके बाद से वह लगातार चर्चा हैं. आमिर ने गौरी से पहले किरण राव और रीना दत्ता से शादी की थी.

Aamir khan gauri spratt

अब किसी से छुपा नहीं है कि आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. आमिर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को शादी करेंगे. आमिर के शादी की खबर सामने आने के बाद से फैंस जानना चाहते हैं कि गौरी कौन हैं और उनकी आमिर से लव स्टोरी कैसे शुरू हुई. (फाइल फोटो)

Aamir khan gauri spratt

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी स्प्रैट की मां तमिलियन हैं और पिता आयरिश हैं.  वह 47 साल की हैं. उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे. गौरी का प्रोफेशनल बैकग्राउंड हेयरड्रेसिंग में है और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए किया है. (फाइल फोटो)

Aamir khan gauri spratt

गौरी स्प्रैट एक छह साल के बेटे की मां भी हैं. उनके पहले पति के बारे में कोई जानकारी नहीं है. प्रोफेशनली, वह फिलहाल आमिर खान फिल्म्स में काम कर रही हैं, जो आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस है. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Aamir khan gauri spratt-

आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर सभी को गौरी से मिलवाया था. उस समय मुंबई में मीडिया के साथ एक निजी कार्यक्रम में आमिर ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. उन्होंने बताया था कि वे एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं, लेकिन डेढ़ साल पहले फिर से मिले. (फाइल फोटो)

Aamir khan gauri spratt

आमिर खान ने कहा था, “हम अचानक मिले, कॉन्टैक्ट में रहे और सब कुछ अपने आप हुआ.” आमिर ने यह भी बताया कि गौरी ने उनकी कुछ ही फिल्में देखी हैं, जिनमें ‘लगान’ और ‘दंगल’ शामिल हैं. उन्होंने कहा, “वह अभी बॉलीवुड की दीवानगी को समझने की कोशिश कर रही हैं.” (फाइल फोटो)

Aamir khan gauri spratt

गौरी स्प्रैट, आमिर खान की तीसरी पत्नी होगीं. आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में की थी. उनके दो बच्चे-आयरा खान और जुनैद खान हैं. आमिर और रीना साल 2002 में अलग हुए. जुनैद फिल्मों में एक्टिव हैं. आयरा एनजीओ चलाती हैं. (फाइल फोटो)

Aamir khan gauri spratt

इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. करीब 16 साल साथ बिताने के बाद साल 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की. उनके बेटे आज़ाद का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था. (फाइल फोटो)

Aamir khan gauri spratt

आमिर खान भले ही दोनों पत्नियों से अलग हो गए लेकिन रीना दत्ता और किरण राव के साथ आज भी अच्छा रिश्ता है. वे आज भी एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध रखते हैं. अक्सर दोनों एक्स-पत्नियों के साथ दिखते भी हैं. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *