Protool

Triptii Dimri: ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपनी ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ को अपने करियर का सबसे खास एक्सपीरियंस बताया है. उन्होंने अपनी सह-कलाकारों माधुरी दीक्षित नेने और धारणा दुर्गा के लिए एक इमोशनल नोट भी शेयर किया. साथ ही बताया कि ये फिल्म उनके लिए एक्टर के तौर पर सीखने, समझने और नए प्रयोग करने का शानदार मौका रहा.

सेट से शेयर कीं मजेदार तस्वीरें

तृप्ति डिमरी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर कीं. इनमें सेट के पीछे के पल और माधुरी, धारणा और डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी के साथ बिताए गए मजेदार पलों की झलक भी शामिल थी.

Triptii Dimri: ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील

ये भी पढे़ं: ‘विश्वासघात कर रही हैं…’ शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर भड़कीं पूजा बेदी, करण ओबेरॉय ने भी लताड़ा

ऐसा क्या लिख दिया उन्होंने कैप्शन में?

कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ये फिल्म हमेशा मेरे दिल में एक बेहद खास जगह बनाए रखेगी. हर दिन कुछ नया लेकर आता था. ढेर सारी हंसी, अचानक बने खूबसूरत पल और ऐसी यादें, जिन्होंने सेट पर बिताए हर दिन को सचमुच संजोकर रखने लायक

तृप्ति डिमरी ने लिखा कि यह उनके लिए एक शानदार प्रयोग था, जिसने उन्हें एक एक्टर के रूप में नए एक्सपीरियंस दिए और नई चीजें खोजने में मदद की.

Triptii Dimri: ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील

सुरेश त्रिवेणी की तारीफ की

तृप्ति ने लिखा, ‘सुरेश त्रिवेणी एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं, जो पूरी क्लियर और विज़न के साथ काम को आगे बढ़ाते हैं. उनके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी.’

Triptii Dimri: ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील

माधुरी दीक्षित के लिए ऐसी क्या कहे दी दिल की बात

तृप्ति डिमरी ने लिखा, ‘माधुरी दीक्षित के साथ काम करना बहुत खुशी की बात थी, वे बेहद ग्रेसफुल, गर्मजोशी से भरी और एक बेहतरीन कलाकार हैं. उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात थी.’

Triptii Dimri: ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील

लेखिका पूजा तोलानी को कहा धन्यवाद

लेखक पूजा तोलानी के बारे में उन्होंने कहा कि वो हमेशा उनके साथ रहीं और एक्टिंग को बेहतर बनाने में मदद की.

Triptii Dimri: ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील

धारणा दुर्गा के साथ खास बॉन्डिंग

अपनी को-स्टार धारणा दुर्गा के बारे में तृप्ति ने लिखा कि ऑनस्क्रीन लड़ाई के बावजूद ऑफस्क्रीन उनके बीच बहुत प्यार और गर्मजोशी थी.

उन्होंने लिखा कि अब ‘मां बहन’ आखिरकार आप सबकी है. उम्मीद है आप इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हमने इसे बनाते समय किया.’

Triptii Dimri: ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील

क्या है फिल्म की कहानी?

‘मां बहन’ को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है और ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें माधुरी दीक्षित नेने, धारणा दुर्गा और रवि किशन अहम किरदारों में हैं. इनके साथ गीताांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी शामिल हैं.

ये भी पढे़ं: ‘शक्ल नहीं पसंद आई…’, पहलाज निहलानी को नहीं पसंद थे गोविंदा, फिर भी किया था लॉन्च

फिल्म की कहानी रेखा नाम की एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहले से ही अपनी जिंदगी संभाल रही होती है, लेकिन अचानक उसकी रसोई में एक लाश मिलने से उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. अपनी दो बेटियों जया (जिम्मेदार बेटी) और सुषमा (बिंदास बेटी) के साथ मिलकर वो इस मुश्किल स्थिति से निकलने की कोशिश करती है और पड़ोसियों से सच्चाई छिपाने के लिए हरसंभव प्रयास करती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *