Protool

Bandar X Review: सोशल मीडिया पर छाई ‘बंदर’, बॉबी देओल की परफॉर्मेंस देख क्रेजी हुए लोग, बोले- ‘OTT का इंतजार मत करना…’

Bandar X Review: अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ को इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, जो कि सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भी छा गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म को लेकर लोग बॉबी देओल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं, ईशा देओल ने भी फिल्म में बॉबी देओल की तारीफ की और कहा, ‘भईया की अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस है.’ चलिए बताते हैं लोगों ने क्या कहा.

‘बंदर’ में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस देख क्रेजी हुए लोग

इसके साथ ही फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को देखकर लोग क्रेजी हो गए. फिल्म की कहानी और प्लॉट की तारीफ तो कर ही रही हैं साथ ही वो बॉबी देओल के एक बार फिर से फैन हो गए हैं. उनकी एक्टिंग ने सारी लाइमलाइट चुरा लिया है. बॉबी देओल को लेकर एक यूजर ने लिखा, ‘बॉबी देओल के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस. कोर्ट रूम ड्रामा+मीडिया ट्रायल+ ट्रूथ वर्सेज पावर. OG बॉलीवुड इज बैक.’

यह भी पढ़ें: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, ओपनिंग डे पर बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स

 

इतना ही नहीं, यूजर बॉबी देओल की परफॉर्मेंस इतना प्रभावित दिखा कि उसने शानदार कमेंट किया और लिखा, ‘मैं 5 में से 4 रेटिंग देता हूं और इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कम करो.’

फिल्म की कहानी और प्लॉट की हो रही तारीफ

इसके अलावा लोगों ने ‘बंदर’ की कहानी और प्लॉट की भी तारीफ की है. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘बॉबी देओल की फिल्म बंदर आज रिलीज हुई, जो कि फेक सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर आधारित है. ये आरोप एक आर्टिस्ट का करियर बर्बाद कर सकते हैं. इत्तेफाक की बात है कि टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने मीटू आरोपों को फेक बताया. कुछ-कुछ बंदर से मिलता-जुलता है.’

यह भी पढ़ें: ये शर्मनाक ही नहीं बल्कि…’, शिल्पा शिंदे के झूठे आरोपों पर भड़के अशोक पंडित

वहीं, फिल्म की कहानी के साथ ही एक ने अनुराग कश्यप और बॉबी देओल को लेकर लिखा, ‘बॉबी देओल और अनुराग कश्यप के दमदार सहयोग को एक रोमांचक बड़े पर्दे का अनुभव मिला. ये पल काफी बेहतरीन रहा.’ इसके साथ ही अन्य यूजर्स ने फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग को अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस भी बताया.

‘बंदर’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘बंदर’ के बारे में बात की जाए तो इसमें बॉबी देओल लीड रोल में हैं, जो स्टार संदीप मेहरा के रोल में होते हैं. ऐसे में सपना पब्बी भी फिल्म में हैं, जो उन्हें अखबार के फ्रंट पेज की हेडलाइन बना देती हैं लेकिन नेगेटिव तरीके से. वो उन पर फेक सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाती हैं और धारा 376 और अन्य आरोपों की वजह से जेल चले जाते हैं और फिर लड़ाई न्याय की शुरू होती है, जिसमें काफी सस्पेंस और ट्विस्ट देखने के लिए मिलते हैं. इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है.

 



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *