Last Updated:
वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज फेडरेशन FWICE के अध्यक्ष अशोक पंडित ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर हुए विवाद पर बात की. उन्होंने पुष्टि की कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुप…और पढ़ें

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच तकरार बढ़ी.
मुंबई. रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद चल रहा है. रणवीर ने फिल्म छोड़ दी. फरहान के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट को 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डॉन 3 से रणवीर सिंह के बाहर होने पर उनसे 45 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है. सोमवार, 25 मई को वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज फेडरेशन (FWICE) ने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर होने के खिलाफ सख्त रुख अपनाया.
Ranveer Singh FWICE ban Live: रणवीर सिंह ने नहीं रखा अपना पक्ष
अशोक पंडित ने कहा, “फरहान लंदन में थे, इसलिए उन्होंने जूम पर बात की, जबकि रितेश सिधवानी IFTDA के ऑफिस आए. अगले दो घंटे में उन्होंने हमें पूरा मामला समझाया और बताया कि वे हमारे पास क्यों आए हैं. फिर नियम के मुताबिक हमने दूसरी पार्टी से संपर्क किया. हर 10 दिन में हमने रणवीर सिंह को तीन बार याद दिलाया कि वे आकर अपनी बात रखें, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की, तो हमें एक ईमेल मिला जिसमें लिखा था कि हमारी फेडरेशन का इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है. उसमें कहा गया, ‘आपकी संस्था को इस मामले में शामिल होने का कोई कारण नहीं है’.”

