Last Updated:
‘दंगल’ के डायरेक्टर नीतेश तिवारी 52 साल के हो गए हैं. उनके बर्थडे के मौके पर रामायण के प्रोड्यूसर ने रणबीर कपूर के साथ वाला उनका एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रणबीर, नीतेश से रामायण बनाने के बारे में सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं. नीतेश उनके सवालों का जवाब दे रहे हैं.
नीतेश तिवारी के बर्थडे पर नमित मल्होत्रा ने अनदेखा वीडियो शेयर किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम वीडियोग्रैब)
मुंबई. ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी सुपरिहट फिल्में देने वाले डायरेक्टर नीतेश तिवारी का आज जन्मदिन है. वह इन दिनों ‘रामायणम्’ पर काम कर रहे हैं. इस मचअवेटेड फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वह श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं. नीतेश के बर्थडे के मौके पर ‘रामायाणम्’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर और नीतेश फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए नमित ने लिखा, “प्रिय नितेश सर, जैसा कि सभी आपको कहते हैं, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और आने वाले साल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.”
नमित मल्होत्रा ने आगे लिखा, “हमने एक ऐसा सफर तय किया है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. आपके साथ इतने करीब से काम करना मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक रहा है. आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला और यह देखना भी कि आप हर किसी और हर चीज को कितनी स्पष्टता और शांति के साथ संभालते हैं.”
Dear Nitesh SIR as everyone refers to you. Here’s wishing you a very happy birthday and the best year ahead in every way. We have come on this journey that’s hard to describe in words. Working with you so closely has been one of the best experiences of my life, so much to learn… pic.twitter.com/lMLiz5q8xR

