Protool

इस सीरीज में काम करने के लिए राधिका मदान ने की थी ‘मिन्नतें’, बोलीं-‘सरनेम की वजह से हुई रिजेक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान जल्द ही ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आने वाली हैं. उनकी कहानी का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है, जिसमें अली फजल मेल लीड के तौर पर दिखाई देंगे. प्रीमियर से पहले राधिका ने खुलासा किया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला. एक्ट्रेस ने बताया कि वो शकुन बत्रा की बहुत बड़ी फैन हैं और इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने खुद काफी कोशिश की थी.

‘लस्ट स्टोरीज 3’ के लिए राधिका मदान ने मांगा था ऑडिशन
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राधिका मदान ने बताया कि वो शकुन बत्रा के काम की बहुत बड़ी फैन हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब मुझे ‘लस्ट स्टोरीज 3′ के बारे में पता चला, तो मैंने खुद ऑडिशन देने की रिक्वेस्ट की थी और भगवान की कृपा से मुझे यह रोल मिल गया.’

राधिका ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि उनके लिए हर प्रोजेक्ट ‘डू ऑर डाई’ जैसा होता है. उन्होंने कहा, ‘इस इंडस्ट्री में हर रोल के लिए बहुत लोग लाइन में खड़े रहते हैं. अगर मैं औसत परफॉर्मेंस दूंगी, तो मेरे पास ऐसा कोई नहीं है जो कहे कि कोई बात नहीं, हम तुम्हें दूसरा मौका देंगे. अगर मुझे यहां टिके रहना है, तो हर बार खुद को साबित करना पड़ेगा.’

ये भी पढ़ेंः Drishyam 3 BO Day 1 Worldwide: ‘दृश्यम 3’ का दुनियाभर में तांडव, धमाकेदार हुई शुरुआत, बनी वर्ल्डवाइड साल की 5वीं सबसे बड़ी मलयालम फिल्म

‘मुझे इसमें कोई ईगो नहीं है’
राधिका मदान ने आगे कहा कि अब वो ऐसे मुकाम पर हैं जहां उन्हें कई प्रोजेक्ट्स ऑफर होते हैं, लेकिन अगर किसी खास रोल के लिए लोग उनके बारे में नहीं सोचते, तो वो खुद ऑडिशन मांगने में बिल्कुल झिझक महसूस नहीं करतीं. उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे किसी रोल के लिए ऑडिशन मांगना पड़ता है, तो मैं आराम से मांगती हूं. मुझे इसमें कोई ईगो नहीं है.’

सरनेम की वजह से हो जाती हैं रिजेक्ट
उन्होंने कहा, ‘मुझे दिक्कत तब होती है जब मुझे सिर्फ मेरे सरनेम की वजह से ऑडिशन का मौका ही नहीं दिया जाता. अगर ऑडिशन के बाद रिजेक्ट हो जाऊं, तब भी मुझे सुकून रहता है कि मैंने अपना 100% दिया. अगर मुझे फिर से लाइन में लगना पड़े, तो उसमें भी मुझे कोई शर्म नहीं है. मैं एक एक्टर हूं और अपने काम के लिए जो करना पड़े, करूंगी.’

इसी बातचीत में राधिका ने कंगना रनौत, विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और तब्बू जैसी एक्ट्रेसेस को क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा कि इन कलाकारों ने इंडस्ट्री में वूमेन सेंट्रिक किरदारों और फिल्मों के लिए रास्ता बनाया, जिसकी वजह से आज एक्ट्रेसेस को ज्यादा मजबूत और बेहतर रोल मिल रहे हैं.

राधिका ने कहा, ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैंने ऐसे समय में इंडस्ट्री में कदम रखा, जब महिला किरदार ज्यादा डेवलप हो रहे थे. मैं उन सभी महिलाओं को क्रेडिट देना चाहती हूं जिन्होंने हमारे लिए ये रास्ता बनाया. अब मैं बस उस विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हूं.’

ये भी पढेंः Cannes 2026 के लिए आराध्या संग रवाना हुईं ऐश्वर्या राय, एयरपोर्ट पर ब्लैक में ट्विनिंग कर स्टाइलिश अवतार में दिखीं मां-बेटी, तस्वीरें वायरल

राधिका मदान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका मदान आखिरी बार अनिल कपूर स्टारर ‘सुभेदार’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *