Protool

जहीर इकबाल ने पैपराजी संग किया सोनाक्षी सिन्हा का फोटोशूट, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘सिस्टम’ फाइनली 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. बीती रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुई. इस इवेंट में सोनाक्षी अपनी पति और एक्टर जहीर इकबाल के साथ पहुंचीं. इस दौरान दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली. 

शर्म से लाल हुईं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जहीर पैपराजी के साथ मिलकर अपनी पत्नी सोनाक्षी का फोटोशूट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में जहीर बिल्कुल पैपराजी स्टाइल में फोटो खींचते हुए ‘मैम इधर-मैम इधर’ कहते सुनाई दे रहे हैं. इस दौरान सोनाक्षी शर्म से लाल हो जाती हैं. जैसे ही उनकी नजर जहीर पर पड़ती है, वो मुस्कुराते हुए शरमा गई और कहती हैं, ‘अरे… रुक जाओ… अरे मत करो…’

ये भी पढ़ें:- जहीर इकबाल संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? सवाल पर झुंझलाए शत्रुघ्न सिन्हा बोले- गैर-कानूनी काम नहीं किया है

सोनाक्षी सिन्हा के प्यार में पागल हैं जहीर इकबाल
सोनाक्षी और जहीर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘एक प्लेट यह वाला मोमेंट लगा दो कोई.’ एक लिखते हैं, ‘ये इकलौती शादीशुदा महिला हैं, जो खुश है.’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सोनाक्षी ने अपनी जिंदगी जीत ली है.’ एक ने लिखा, ‘जहीर अपनी पत्नी सोनाक्षी के लिए दीवाना है. उसने अपनी ज़िंदगी में बहुत अच्छा फ़ैसला लिया है. वो एक ऐसा इंसान है, जिसकी चाहत हर लड़की करती है.’

शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे दिखे जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा
फिल्म ‘सिस्टम’ की स्क्रीनिंग में दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी सोनाक्षी और दमाद जहीर के साथ फोटोशूट करवाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों साथ में पैपराजी को पोज देते दिख रहे हैं. इस दौरान जहीर और सोनाक्षी ने उनको सहारा दिया. शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर अपनी बेटी की फिल्म को लेकर खुशी साफ देखी जा सकती है.

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल के साथ शादी की थी. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. सोनाक्षी और जहीर बॉलीवुड के क्यूट और बेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार हैं.

ये भी पढ़ें:- System Review: सोनाक्षी, ज्योतिका, आशुतोष की दमदार परफार्मेंस है इस दिलचस्प सिस्टम की जान



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *