Protool

Dhamaal 4: बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे अजय देवगन, इस दिन रिलीज होगी ‘धमाल 4’

अजय देवगन एक बार फिर ऑडियंस को हंसाने के लिए तैयार हैं. वो कॉमेडी ड्रामा ‘धमाल’ का चौथा पार्ट लेकर आ रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. रिपोर्ट्स हैं कि 12 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा और फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी उम्मीदें हैं. इससे पहले आई धमाल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को फैंस ने काफी पसंद किया था.

धमाल फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धमाल फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्में जबरदस्त हिट हुई थीं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 32.51 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 50.19 करोड़ कमाए थे.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी के पति कौन हैं? हरियाणवी डांसर संग मारपीट के आरोप, बिना प्यार निभ रही शादी

फिल्म के दूसरे पार्ट ने 43.88 करोड़ कमाए थे.  तीसरे पार्ट ने 154.23  करोड़ कमाए थे. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 228.27 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 3.30 मिनट का होने वाला है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमाय, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे स्टार्स हैं. इसे इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे. टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे.

फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज हो गए हैं. फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को देखकर लगता है कि कहानी समंदर किनारे के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फर्स्ट लुक पोस्ट भी काफी फनी हैं. अजय- रितेश पहाड़ से लटके हैं. अरशद, संजीदा जमीन में गढ़े हैं. फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे सनी देओल, इन 8 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे

इन फिल्मों में दिखेंगे अजय देवगन

2025 में उन्होंने ‘रेड 2’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ में दिखे थे. अजय देवगन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो ‘धमाल 4’ के अलावा फिल्म रेंजर में भी दिखेंगे. ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म होने वाली है. इसके अलावा गोलमाल के नए पार्ट में भी दिखेंगे. इस बार अक्षय कुमार भी इसका हिस्सा बनने वाले हैं.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *