Protool

‘4 बजे उठते ही आता है ये ख्याल’, रिटायरमेंट पर अक्षय कुमार का चौंकाने वाला बयान, घर बैठकर क्या करूंगा?

Last Updated:

अक्षय कुमार ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक्टर का कहना है कि अगर लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीनी है तो काम करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए. ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने रिटायरमेंट प्लान पर बात की, बल्कि रवीना टंडन की प्रोफेशनलिज्म की भी जमकर तारीफ की.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें रिटायरमेंट का ख्याल तो आता है, लेकिन सिर्फ कुछ सेकंड के लिए. इसके बाद वह फिर अपने काम में लग जाते हैं. फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय ने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर खुलकर बात की और मजेदार अंदाज में जवाब दिया.

Akshay kumar

मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं, तो अक्षय ने हंसते हुए कहा, हर सुबह 4 बजे उठते समय करीब 5 सेकंड के लिए लगता है कि अब रिटायर हो जाना चाहिए. लेकिन अगले ही पल याद आ जाता है कि शूटिंग पर जाना है और पूरी यूनिट मेरा इंतजार कर रही होगी. फिर वही काम शुरू हो जाता है. पिछले 36 साल से मेरी जिंदगी ऐसे ही चल रही है.

Akshay kumar Alien

अक्षय ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह रिटायर हो भी गए तो घर पर बैठकर क्या करेंगे. उन्होंने कहा, “ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिशियन का काम कर लूंगा या फिर कुत्तों को घुमाने निकल जाऊंगा. घर के सारे छोटे-बड़े काम मेरे हिस्से आ जाएंगे. उससे अच्छा है कि मैं फिल्मों में काम करता रहूं.”

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akshay kumar

अभिनेता ने साफ कहा कि उन्हें रिटायरमेंट शब्द बिल्कुल पसंद नहीं है. उनका मानना है कि अगर इंसान लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीना चाहता है तो उसे हमेशा एक्टिव रहना चाहिए और काम करते रहना चाहिए.

Akshay kumar Alien

इसी दौरान अक्षय कुमार ने अपनी पुरानी को-स्टार रवीना टंडन की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रवीना हमेशा से बेहद प्रोफेशनल रही हैं. एक पुराना किस्सा याद करते हुए अक्षय ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सूरज डूबने वाला था और सीन पूरा करने के लिए बहुत कम समय बचा था. ग्रीन रूम दूर होने के बावजूद रवीना ने समय बचाने के लिए जनरेटर वैन में ही कपड़े बदले और तुरंत शूटिंग के लिए लौट आईं.

Akshay kumar Alien

रवीना को लेकर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पहले हीरोइन थीं, अब हीरोइन की मां हैं.” उनका इशारा रवीना की बेटी राशा थडानी की ओर था, जिन्होंने हाल ही में फिल्मों में डेब्यू किया है.

Akshay Kumar thriller

इस इवेंट के दौरान ही अक्षय कुमार ने दिवंगत अभिनेता पंकज धीर को भी याद किया. उन्होंने कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ पंकज धीर की आखिरी फिल्म है और इस खास मौके पर पूरी टीम उन्हें बहुत मिस कर रही है.

Aksahy kumar Fee

बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, परेश रावल और कई अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *