Protool

Amisha Patel Amazon Prime Movies: अमीषा पटेल की 6 हिट फिल्में, दूसरे नंबर वाली के मुरीद हो गए थे लोग, चौथी है ब्लॉकबस्टर

Last Updated:

अमीषा पटेल ने अपने करियर की पहली फिल्म से ही साबित कर दिया था कि वह एक्टिंग के लिए ही बनी हैं. अपने करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी दर्शक बड़े चाव से देखते हैं. रोमांटिक फिल्मों से लेकर कॉमेडी और थ्रिलर तक,अमेजन प्राइम पर देखें उनकी ये 6 फिल्में.

नई दिल्ली. अमीषा पटेल ने अपने करियर में जो रोल निभाए, उनसे एक अलग तरह की छाप छोड़ी है. अगर आप भी उनकी बेहतरीन फिल्मों का मजा लेना चाहते हैं, तो अमेज़न प्राइम वीडियो पर मौजूद ये 6 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट का हिस्सा जरूर होनी चाहिए. जिन्हें आज भी दर्शक पसंद करते हैं. रोमांस से लेकर कॉमेडी और थ्रिलर तक, उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं.

इनमें पहली है, आफताब के साथ वाली फिल्म ‘क्या यही प्यार है’. एक अलग तरह की प्रेम कहानी वाली ये फिल्म आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. यह फिल्म एक ऐसे युवक आफताब की कहानी दिखाती है जो अपने प्यार को पाने के लिए हर संभव कोशिश करता है. अफ्ताब शिवदासानी और अमीषा पटेल की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था.

गदर: एक प्रेम कथा, साल 2001 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया था. एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की और भारतीय सिख युवक तारा सिंह की प्रेम कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. सकीना के रोल में अमीषा ने मासूमियत, भावनाएं और मजबूती तीनों को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा उनकी फिल्म परवाना जिसमें अमीषा पटेल ने एक ऐसी युवती का किरदार निभाया था जो दो पुरुषों के बीच चल रहे संघर्ष का केंद्र बन जाती है. फिल्म में उनका रोल ग्लैमरस होने के साथ-साथ कहानी को आगे बढ़ाने में भी अहम था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अमीषा की मौजूदगी चर्चा में रही.इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

चौथी है उनकी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है. इस फिल्म से उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ऋतिक रोशन ने भी डेब्यू किया था. फिल्म में अमीषा पटेल संग उनकी जोड़ी हिट साबित हुई थी. दोनों इस फिल्म से रातोंरात स्टार बने थे. प्यार, इमोशन, म्यूजिक और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है. इसके गाने भी आज तक लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

गदर 2, इस फिल्म में अमीषा एक बार फिर सकीना के किरदार में नजर आईं. हालांकि कहानी का मुख्य फोकस तारा सिंह और उनके बेटे पर था, लेकिन सकीना का किरदार परिवार को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी के रूप में दिखाई दिया. लंबे समय बाद दर्शकों ने उन्हें इसी लोकप्रिय भूमिका में दोबारा देखा. इसे भी आप प्राइम पर देख सकते हैं.

अक्षय खन्ना और बॉबी देओल के साथ वह हमराज में नजर आई थीं. इस म्यूजिकल थ्रिलर में अमीषा पटेल ने प्रिया का किरदार निभाया था. कहानी में प्यार, धोखा और साजिश का तगड़ा मिश्रण देखने को मिलता है. अमीषा का किरदार फिल्म की पूरी कहानी का अहम हिस्सा था और उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया.कहां देखें: अमेज़न प्राइम वीडियो

जमीर: द फायर विदिन,अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म में अमीषा ने रोमांटिक ट्रैक को मजबूत बनाया. फिल्म दोस्ती, प्यार और गलतफहमियों के इर्द-गिर्द घूमती है. हालांकि फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन अमीषा का किरदार कहानी में भावनात्मक संतुलन लेकर आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *