Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. करण जौहर की फिल्म में वरुण ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ लीड रोल अदा किया था. उनके काम को काफी सराहा गया था. इस रोमांटिक फिल्म से शुरुआत करने के बाद वरुण धवन ने कॉमेडी और रॉम-कॉम में अपने आप को ऐसा ढाला कि वो इसका पर्याय बन गए.

नई दिल्ली. वरुण धवन इस साल अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय अहम किरदारों में हैं. फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इसकी कई सारी वजह हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम varundvn)

वरुण धवन स्टारर ये फिल्म डेविड धवन की आखिरी फिल्म बताई जा रही है. बेटे पर बड़ा दांव लगाने के बाद फिल्ममेकर निर्देशन से संन्यास लेने जा रहे हैं. ये उनकी आखिरी फिल्म है जिसकी वजह से वो प्रमोशन्स के दौरान काफी भावुक भी नजर आए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम varundvn)

दूसरी वजह है कि फिल्म काफी समय से चर्चा में थी. इसकी रिलीज डेट को लेकर काफी अटकलें लग रही थीं. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन जब धुरंधर द रिवेंज के चलते यश ने अपनी टॉक्सिक की रिलीज टाल दी तो डेविड धवन की फिल्म की रिलीज भी टल गई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम varundvn)
Add News18 as
Preferred Source on Google

19 मार्च को रिलीज होने वाली टॉक्सिक जून में पोस्टपोन हुई थी जिसकी वजह से ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज को 5 जून से बदलकर 22 मई कर दिया गया था. उसके बाद खबर आई कि टॉक्सिक जून में रिलीज नहीं होगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम varundvn)

अब आखिरकार ये फिल्म तय तारीख 5 जून को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसका ट्रेलर देख आपको 90 के दशक की गोविंदा की फिल्मों की याद आ जाएगी. फिल्म के गाने चुनरी-चुनरी को लेकर भी विवाद छिड़ा हुआ है. अब इन सबके बीच वरुण धवन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं ये तो समय ही बताएगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम varundvn)

इसके अलावा वरुण की अन्य कई फिल्मों को लेकर भी चर्चाएं हैं, लेकिन अभी तक इन पर कोई खास अपडेट नहीं है. किसी तरह का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में वरुण की मैडॉक की हॉरर कॉमेडी ‘भेड़िया 2’ भी है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम varundvn)

‘भेड़िया 2’ की रिलीज डेट को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आय़ा है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की खबरों की मानें तो फिल्म को लेकर तैयारी चल रही है. इस साल के अंत तक फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम varundvn)

इसके अलावा वरुण धवन की ‘नो एंट्री 2’ को लेकर भी बज बना हुआ है. इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्माण बोनी कपूर करेंगे और इस कॉमेडी सीक्वल को लेकर अटकलें तेज हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम varundvn)

