Last Updated:
Peddi- जाह्नवी कपूर अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. इस शुक्रवार 4 जून को राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कई भाषाओं में आ रही है. ‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले जाह्नवी कपूर और राम चरण फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं.

नई दिल्ली. जाह्नवी कपूर और राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसपर काफी समय से चर्चा चल रही है. फिल्म रिलीज होने वाली और इससे पहले जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे किए हैं. वो कहती हैं कि साउथ इंडस्ट्री में खासकर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में वर्क लाइफ बैलेंस काफी बेहतर हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

एक्ट्रेस कहती हैं कि बॉलीवुड में शूटिंग के घंटे काफी ज्यादा होते हैं. आमतौर पर लोगों को काफी काम करना पड़ता है. वहीं तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में वर्क लाइफ बैलेंस कमाल का है. रोजाना 9-10 घंटे ही शूट करना होता है. अगर नाइट शूट भी है तो मेकर्स 2 बजे तक पैकअप कर लेते हैं ताकि पूरी टीम आराम करके और तैयार होकर अगले दिन सेट पर पहुंचे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

तेलुगु इंडस्ट्री की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा कि यहां सिर्फ एक्टर्स ही नहीं बल्कि टेक्निशियंस और सेट पर मौजूद पूरे क्रू का सम्मान किया जाता है. उन्हें भी उतनी ही अहमियत दी जाती है जितनी किसी एक्टर को दी जाती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)
Add News18 as
Preferred Source on Google

जाह्नवी कपूर टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए कहती हैं, ‘तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में मुझे सबसे ज्यादा जो चीज पसंद है, वो है कि यहां सभी के काम के घंटों का सम्मान किया जाता है. सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि टेक्नीशियन और क्रू मेंबर्स के लिए भी. लंच ब्रेक का मतलब है कि सभी लोग 40 मिनट तक आराम से लंच कर सकते हैं और 20 मिनट तक झपकी ले सकते हैं, जिससे वे ताजगी के साथ वापस काम पर लौटते हैं’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

वो आगे कहती हैं, ‘कई बार यह सुविधा हमारे यहां, यानी मुंबई में नहीं मिल पाती है. मुंबई में यानी कि बॉलीवुड में आप कितने घंटे शूट कर रहे हैं ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसके साथ काम कर रहे हैं. कभी-कभी बॉलीवुड में 12 घंटे तक शूटिंग करनी पड़ती है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

फिल्म सेट्स पर काम के घंटों और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर चल रही चर्चा के बीच, जाह्नवी कपूर ने जोर दिया कि चकाचौंध और ग्लैमर से भरी दुनिया में वर्क-लाइफ बैलेंस कितान जरूरी है. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड साउथ से खासकर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से ये सीख सकता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

बता दें, बीते कुछ समय से बॉलीवुड में वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर बहस छिड़ी हुई है. दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के जन्म के बाद मेकर्स के सामने शर्त रखी कि वो दिन में सिर्फ 8 घंटे ही काम करना चाहती हैं. इस मांग की वजह से दीपिका पादुकोण को स्पिरिट और कल्कि के सीक्वल से हाथ धोना पड़ा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

इंडस्ट्री में एक्ट्रेस की मांग को लेकर बहस छिड़ गई कि आखिर वर्क लाइफ बैलेंस जरूरी है या नहीं. कई सितारों खासकर एक्ट्रेसेस ने सामने आकर दीपिका पादुकोण की मांग का सपोर्ट किया. कइयों का कहना है कि जब बरसों से एक्टर्स ऐसी शर्त रख सकते हैं तो फिर एक्ट्रेसेस ऐसी मांग क्यों नहीं रख सकती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

