Protool

2000 के दशक की विवादित फिल्म, सीन हटवाने के लिए हीरोइन ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा, हिल गया था बॉलीवुड

Last Updated:

साल 2002 में आई फिल्म अपने बोल्ड कॉन्टेंट के कारण 2000 के दशक की सबसे विवादित हिंदी फिल्मों में से एक रही है. शशिलाल के. नायर के निर्देशन में बनी फिल्म में 15 साल के लड़के के साथ 26 साल की लड़की की लव स्टोरी दिखाई गई है. फिल्म में आदित्य सील किशोर लड़के की भूमिका में हैं, जिसे अपनी पड़ोसी से प्यार हो जाता है. फिल्म अपने बेबाक सीन्स और मैच्योर थीम की वजह से चर्चा में आई. फिल्म में मनीषा कोइराला का अहम रोल है, जिसने इसके मेकर के खिलाफ कानूनी एक्शन ले लिया था.

Manisha Koirala, Manisha Koirala movie, 2002 love story Ek Chhotisi Love Story, aditya seal Manisha Koirala movie, Ek Chhotisi Love Story movie trivia, bollywood,

नई दिल्ली: आज से करीब 24 साल पहले बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसने रिलीज होते ही सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया था. हम बात कर रहे हैं साल 2002 में आई फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ की. शशिलाल के. नायर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मनीषा कोइराला, आदित्य सील और रणवीर शौरी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

Manisha Koirala, Manisha Koirala movie, 2002 love story Ek Chhotisi Love Story, aditya seal Manisha Koirala movie, Ek Chhotisi Love Story movie trivia, bollywood,

फिल्म की पूरी कहानी एक किशोर लड़के की अपनी बड़ी उम्र की खूबसूरत पड़ोसी के प्रति दीवानगी और आकर्षण के इर्द-गिर्द बनी गई है. फिल्म का विषय उस दौर के हिसाब से इतना ज्यादा बोल्ड और अलग था कि यह 2000 के दशक की सबसे विवादित हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

Manisha Koirala, Manisha Koirala movie, 2002 love story Ek Chhotisi Love Story, aditya seal Manisha Koirala movie, Ek Chhotisi Love Story movie trivia, bollywood,

कहानी टीनू नाम के एक युवा लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे आदित्य सील ने निभाया था. वह लड़का अपनी ग्लैमरस पड़ोसी को छुपकर देखता रहता है और उसे लेकर अपनी ही एक अलग ख्याली दुनिया बना लेता है. फिल्म में किशोरावस्था के अकेलेपन, उसकी इच्छाओं और भावनात्मक उलझनों को बड़े पर्दे पर उतारा गया था. (फोटो साभार: YouTube/videograb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Manisha Koirala, Manisha Koirala movie, 2002 love story Ek Chhotisi Love Story, aditya seal Manisha Koirala movie, Ek Chhotisi Love Story movie trivia, bollywood,

आज के समय में ओटीटी के दौर में भले ही ये विषय बहुत आम और सामान्य लगते हों, लेकिन उस जमाने में बॉलीवुड के मैनस्ट्रीम फिल्मों में इन मुद्दों पर बात करने से भी बचा जाता था. यही वजह थी कि फिल्म के रिलीज होते ही हर तरफ इसी की चर्चा होने लगी थी.

Manisha Koirala, Manisha Koirala movie, 2002 love story Ek Chhotisi Love Story, aditya seal Manisha Koirala movie, Ek Chhotisi Love Story movie trivia, bollywood,

‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ अपने बेहद बोल्ड और इंटीमेट सीन के लिए काफी मशहूर हुई थी, जिनमें मनीषा कोइराला नजर आई थीं. उस दौर के दर्शकों के लिए फिल्म में दिखाए गए मैच्योर थीम्स और इशारों से भरी कहानी को पचा पाना काफी मुश्किल था, जिसने सिनेमा की तय सीमाओं को तोड़ दिया था. (फोटो साभार: YouTube/videograb)

Manisha Koirala, Manisha Koirala movie, 2002 love story Ek Chhotisi Love Story, aditya seal Manisha Koirala movie, Ek Chhotisi Love Story movie trivia, bollywood,

फिल्म को लेकर जनता की राय दो गुटों में बंट गई थी. जहां कुछ लोगों ने इसे अपने समय से काफी आगे की फिल्म बताया, वहीं दूसरी तरफ एक बड़े वर्ग ने इसकी तीखी आलोचना की. आलोचकों का साफ कहना था कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा उत्तेजक सीन डाले गए हैं. (फोटो साभार: YouTube/videograb)

Manisha Koirala, Manisha Koirala movie, 2002 love story Ek Chhotisi Love Story, aditya seal Manisha Koirala movie, Ek Chhotisi Love Story movie trivia, bollywood,

फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ, जब खुद मनीषा कोइराला ने कुछ बोल्ड सीन्स पर आपत्ति जता दी. मनीषा ने मेकर्स पर आरोप लगाया कि कुछ सीन्स में उनकी मर्जी के बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है. मामला इतना बढ़ा कि उन्होंने इन सीन्स को हटवाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

Manisha Koirala, Manisha Koirala movie, 2002 love story Ek Chhotisi Love Story, aditya seal Manisha Koirala movie, Ek Chhotisi Love Story movie trivia, bollywood,

फिल्म के डायरेक्टर ने सालों बाद इस पर सफाई देते हुए कहा था कि मनीषा का वजन बढ़ जाने के कारण उन्हें बॉडी डबल की मदद लेनी पड़ी थी. विवादों के बावजूद युवा आदित्य सील की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई, जिन्होंने एक उलझे हुए किशोर के किरदार को बेहद मासूमियत और सच्चाई के साथ पर्दे पर जिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *