Protool

2000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का एक्टर, सिनेमा छोड़ करना चाहता है सिलाई-कढ़ाई का काम, बताया अपना फ्यूचर प्लान

Last Updated:

‘दंगल’ और ‘स्त्री’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुके बॉलीवुड के एक नामी एक्टर ने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया है. चैट शो में बात करते हुए एक्टर उन्होंने खुलासा किया कि वह अगले 10 से 12 साल बाद एक्टिंग को पूरी तरह अलविदा कह देंगे. एक्टर ने बताया कि वह मुंबई में शुरुआती दिनों में एक स्टाइलिस्ट के तौर पर काम करते थे और अब उनका सपना बिल्कुल जीरो से सिलाई-कढ़ाई सीखना है. वह खुद कपड़ा काटना और उसे सिलना सीखना चाहते हैं, जिसके लिए वह भविष्य में एक्टिंग छोड़ देंगे.

Aparshakti Khurana, Neha Dhupia, dangal movie actor Aparshakti Khurana, Aparshakti Khurana tailoring passion, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, दंगल फिल्म, स्त्री 2 मूवी, अपारशक्ति खुराना पैशन

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई आने के बाद अपने शुरुआती दिनों के उस दौर को याद किया, जिसके बारे में बहुत कम लोगों का पता होगा. अपारशक्ति ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि वह अगले 10-12 सालों में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर पूरी तरह से अपने पैशन में जुटना चाहते हैं, और वो है टेलरिंग.

Aparshakti Khurana, Neha Dhupia, dangal movie actor Aparshakti Khurana, Aparshakti Khurana tailoring passion, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, दंगल फिल्म, स्त्री 2 मूवी, अपारशक्ति खुराना पैशन

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में बातचीत के दौरान जब अंगद बेदी ने अपारशक्ति के शानदार ड्रेसिंग सेंस और फैशन चॉइस की तारीफ की, तो एक्टर ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा, ‘एक दौर था जब मैं मुंबई शिफ्ट होने के रास्ते तलाश रहा था और सोचता था कि वहां पैर कैसे जमाए जाएं. उसी दौरान मैंने मुंबई में एक स्टाइलिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया.’

Aparshakti Khurana, Neha Dhupia, dangal movie actor Aparshakti Khurana, Aparshakti Khurana tailoring passion, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, दंगल फिल्म, स्त्री 2 मूवी, अपारशक्ति खुराना पैशन

अपारशक्ति ने आगे बताया, ‘मैंने एक बेहद मशहूर टीवी चैनल पर बॉलीवुड शोज होस्ट करने वाले कुछ एंकर्स की स्टाइलिंग भी की थी. अब मेरी यह दिली तमन्ना है कि धीरे-धीरे मैं इस काम (एक्टिंग) को टाटा-बाय-बाय कह दूं. मेरा बहुत मन है कि आज से 10-12 साल बाद मैं टेलरिंग सीखूं. कपड़ा कैसे काटना है, उसकी सिलाई कैसे करनी है, मैं यह सब बिल्कुल बारीकी से सीखना चाहता हूं.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Aparshakti Khurana, Neha Dhupia, dangal movie actor Aparshakti Khurana, Aparshakti Khurana tailoring passion, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, दंगल फिल्म, स्त्री 2 मूवी, अपारशक्ति खुराना पैशन

अपारशक्ति ने आगे बात करते हुए बताया कि आकृति आहूजा से शादी करने के बाद कैसे उनके लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दरवाजे खुलते चले गए. उन्होंने कहा, ‘शादी से पहले जब मैं रेडियो में काम कर रहा था, दिल्ली हाई कोर्ट में था या जो भी छोटे-मोटे काम हाथ लग रहे थे, वो कर रहा था, तब मैं डायरेक्टर्स, कास्टिंग डायरेक्टर्स, प्रोडक्शन हाउसेस और टीवी चैनल्स को मैसेज या ईमेल भेजा करता था.’

उन्होंने आगे कहा, ‘कभी किसी ने एक बार भी जवाब नहीं दिया. लेकिन जिस दिन मेरी शादी हुई, ठीक उसी दिन मुझे अपने तीन साल पुराने मैसेजेस के रिप्लाई आए, जिसमें मुझसे पूछा गया था कि क्या मैं उनके साथ काम कर सकता हूं क्योंकि उन्हें एक होस्ट की तलाश थी. मैं पहले लेडी लक जैसी चीजों पर बिल्कुल यकीन नहीं करता था. पर उस दिन मुझे अहसास हुआ कि बॉस, असल जिंदगी में ऐसा भी कुछ चमत्कार हो सकता है.’

Aparshakti Khurana, Neha Dhupia, dangal movie actor Aparshakti Khurana, Aparshakti Khurana tailoring passion, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, दंगल फिल्म, स्त्री 2 मूवी, अपारशक्ति खुराना पैशन

अपारशक्ति ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ से किया था. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई की थी. इसके बाद वह ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में नजर आए, लेकिन उन्हें असली पहचान और घर-घर में पॉपुलैरिटी ‘स्त्री’ और ‘लुका छुपी’ जैसी फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस से मिली. इसके अलाव विक्रमादित्य मोटवानी की पीरियड ड्रामा सीरीज ‘जुबली’ में उनके किरदार को क्रिटिक्स से काफी तारीफें मिलीं

Aparshakti Khurana, Neha Dhupia, dangal movie actor Aparshakti Khurana, Aparshakti Khurana tailoring passion, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, दंगल फिल्म, स्त्री 2 मूवी, अपारशक्ति खुराना पैशन

हाल ही में वह साल 2026 की फिल्म ‘जब खुली किताब’ में दिखाई दिए थे. इस फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादी के 50 साल पूरे होने के बाद तलाक लेने का फैसला करते हैं. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है. वहीं, अपारशक्ति के अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही डायरेक्टर एस. सूर्यप्रताप की फिल्म ‘रूट’ में नजर आएंगे, जिससे वे अपना तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *