Protool

1979 की धर्मेंद्र-रेखा की वो फिल्म, उतर गई दिल में, मूवी में थे सुपरहिट गाने, खूब पसंद की गई जोड़ी

Last Updated:

70 का शुरुआती दशक सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र के नाम रहा. 1975 में धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन की हिंदी सिनेमा की महान फिल्म ‘शोले’ आई थी. फिर अमिताभ बच्चन की जोड़ी रेखा के साथ शुरू हुई. दोनों की जोड़ी 1976 में आई रिवेंज फिल्म ‘दो अनजाने’ से पॉप्युलर हुई. धर्मेंद्र-रेखा ने भी कई फिल्मों में एकदूसरे के अपोजिट काम किया है. 1979 में ऐसी ही एक फिल्म आई थी जिसमें धर्मेंद्र-रेखा की जोड़े थी. फिल्म में एवरग्रीन सुपरहिट गाने थे. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था.

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा का नाम लेते ही महानायक अमिताभ बच्चन का नाम बरबस ही होठों पर आ जाता है. अमिताभ बच्चन-रेखा की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर बहुत मशहूर रही है. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. ‘दो अनजाने’ (1976) से शुरू हुआ सफर ‘मुकद्दर का सिकंदर’ से होते हुए ‘सिलसिला’ तक जारी रहा. इसी बीच रेखा ने जीतेंद्र और धर्मेंद्र के साथ भी कई यादगार फिल्मों में काम किया. जीतेंद्र के साथ भी उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई. रेखा ने 70-80 के दशक में धर्मेंद्र के साथ भी काम किया. दो फिल्में खास तौर पर यादगार रहीं. ऐसी ही एक फिल्म 1979 में ‘कर्तव्य’ नाम से आई थी.

Kartavya film 1979 budget and collection, Dharmendra Rekha best movies, dharmendra hit films, dharmendra rekha ki movie, Kartavya film 1979 release date, Rekha superhit film, Lata Mangeshkar superhit songs, Laxmikant Pyarelal best movies, Dharmendra Rekha romantic songs, Laxmikant Pyarelal love song, romantic song, hit songs, old hindi songs,

‘कर्तव्य’ फिल्म 11 मई 1979 को रिलीज हुई थी. यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी जिसका डायरेक्शन मोहन सहगल ने किया था. फिल्म का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया था. म्यूजिक सुपरहिट था. गीतकार वर्मा मलिक और कैफी अजर थे.

‘कर्तव्य’ में रेखा-धर्मेंद्र के अलावा विनोद मेहरा, निरूपा रॉय, अरुणा ईरानी, रंजीत, उत्पल दत्त और सुरेश ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में थे. यह फिल्म 1973 की एक कन्नड़ फिल्म का रीमेक थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Kartavya film 1979 budget and collection, Dharmendra Rekha best movies, dharmendra hit films, dharmendra rekha ki movie, Kartavya film 1979 release date, Rekha superhit film, Lata Mangeshkar superhit songs, Laxmikant Pyarelal best movies, Dharmendra Rekha romantic songs, Laxmikant Pyarelal love song, romantic song, hit songs, old hindi songs,

फिल्म में कुल 5 गाने थे. ‘चंदा मामा से प्यारा मेरे मामा’ गाने के दो वर्जन थे. फिल्म का सबसे पॉप्युलर गाना ‘छैला बाबू तो कैसा दिलदार निकला, चोर समझी थी मैं थानेदार निकला’ था जिसे लता मंगेशकर ने गाया था.

फिल्म में लता मंगेशकर का एक सबसे यादगार गाना ‘दूरी ना रहे कोई, आज इतने करीब आओ, मैं तुम में समा जाऊं, तुम मुझमें समा जाओ’ था. गाना बहुत ही सेंसुअल तरीके से रेखा-धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था.

फिल्म में पहले जीतेंद्र को काम करना था लेकिन रोल निगेटिव शेड वाला था. जीतेंद्र अपनी हीरो वाली इमेज नहीं खोना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी. फिर उनकी जगह विनोद मेहरा को साइन किया गया. फिल्म एक्शन से भरपूर थी. जंगल के कई सीन रोमांचित कर देने वाले थे. यह उन गिनी चुनी फिल्मों में से एक है जिसमें विनोद मेहरा ने निगेटिव रोल निभाया. 

धर्मेंद्र पूरी तरह से फिल्म में छाए रहे. रेखा-अरुणा ईरानी और रंजीत का काम बहुत बढ़िया था. विनोद मेहरा ने अपना रोल अच्छे से निभाया. उत्पल दत्त विलेन के रोल में मिसफिट थे. फिल्म का बजट 2 करोड़ जबकि कलेक्शन 2.75 था. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एवरेज रही थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *