Protool

‘आपने पूरे पाकिस्तान को रुला दिया’, ‘गदर’ की ‘सकीना’ ने जब सरहद पार बिखेरा जलवा! अमीषा पटेल खोला फोन कॉल का राज

Last Updated:

फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की रिलीज को 25 साल गुजर गए हैं. मगर दर्शकों के दिलों में यह आज भी ताजा है. भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी इसकी बहुत बड़ी फैनबेस है. अमीषा पटेल ने बताया कि वहां की बुजुर्ग महिलाएं फोन पर ‘सकीना’ के दर्द को याद करके रोती थीं. आलम यह था कि कई माता-पिता ने अपनी बेटियों का नाम सकीना रख दिया था.

ameesha patel, gadar, ameesha patel on gadar, pakistan, ameesha patel movie, gadar movie trivia, अमीषा पटेल, गदर

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को रिलीज हुए करीब 25 साल हो गए हैं. फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने पुरानी यादें ताजा की हैं. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें सरहद पार यानी पाकिस्तान से जितना प्यार और सम्मान मिला, उसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. (फोटो साभार: IMDb)

ameesha patel, gadar, ameesha patel on gadar, pakistan, ameesha patel movie, gadar movie trivia, अमीषा पटेल, गदर

अमीषा ने ‘एनडीटीवी’ से खुलासा किया कि ‘गदर’ की वजह से उन्हें पाकिस्तान में एक बहुत बड़ा फैनबेस मिला. वहां के लोग उनके किरदार ‘सकीना’ के इस कदर दीवाने हो गए थे कि किसी भी तरह उनके सेक्रेटरी का नंबर ढूंढ निकाला करते थे. फोन पर पाकिस्तानी महिलाएं अक्सर भावुक हो जाया करती थीं. (फोटो साभार: IMDb)

ameesha patel, gadar, ameesha patel on gadar, pakistan, ameesha patel movie, gadar movie trivia, अमीषा पटेल, गदर

अमीषा ने बताया कि कई बुजुर्ग महिलाएं उन्हें फोन करके रोते हुए कहती थीं, ‘अमीषा जी, आपने और सकीना ने तो पूरे पाकिस्तान को ही रुला दिया.’ फिल्म में सकीना के दर्द और उसकी मोहब्बत को देखकर वहां के लोग खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए थे. फिल्म से उनका एक गहरा जुड़ाव बन गया था. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ameesha patel, gadar, ameesha patel on gadar, pakistan, ameesha patel movie, gadar movie trivia, अमीषा पटेल, गदर

अमीषा ने एक और बेहद खूबसूरत बात शेयर की. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से कई माता-पिता उन्हें फोन करते थे और गर्व से कहते थे कि फिल्म और सकीना का किरदार उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी न्यू-बॉर्न बेटियों का नाम ही ‘सकीना’ रख दिया है. यह उनके लिए किसी बड़े अवॉर्ड से कम नहीं था. (फोटो साभार: IMDb)

ameesha patel, gadar, ameesha patel on gadar, pakistan, ameesha patel movie, gadar movie trivia, अमीषा पटेल, गदर

फिल्म के रिलीज के दिनों को याद करते हुए अमीषा ने बताया कि ‘गदर’ पहले ही दिन से इतिहास रचने लगी थी. पूरे भारत में, खासकर सिंगल स्क्रीन थिएटर्स पर फिल्म को 100% की धमाकेदार ओपनिंग मिली थी. जनता ने तारा सिंह और सकीना की इस प्रेम कहानी को हाथों-हाथ सिर आंखों पर बिठा लिया था. (फोटो साभार: IMDb)

ameesha patel, gadar, ameesha patel on gadar, pakistan, ameesha patel movie, gadar movie trivia, अमीषा पटेल, गदर

अमीषा ने हंसते हुए कहा कि उस दौर में एक्टर्स एक साल में पांच-पांच फिल्में किया करते थे, जिसकी वजह से शेड्यूल बहुत बिजी रहता था. वह लगातार एक सेट से दूसरे सेट पर भाग रही थीं. इस भागदौड़ के कारण शुरुआत में तो उन्हें यह समझने का वक्त ही नहीं मिला कि उनकी फिल्म कितनी बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. (फोटो साभार: IMDb)

ameesha patel, gadar, ameesha patel on gadar, pakistan, ameesha patel movie, gadar movie trivia, अमीषा पटेल, गदर

अमीषा मानती हैं कि सिनेमा में 25 साल गुजारना एक बहुत बड़ा मुकाम है. कमाल की बात यह है कि आज इतने सालों बाद भी यह फिल्म उतनी ही आइकॉनिक है. यही वजह थी कि जब इसका दूसरा पार्ट आया, तो उसने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी ला दी और वो भी सुपरहिट साबित हुई.
(फोटो साभार: IMDb)

ameesha patel, gadar, ameesha patel on gadar, pakistan, ameesha patel movie, gadar movie trivia, अमीषा पटेल, गदर

अमीषा पटेल ने आखिर में दर्शकों और भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘गदर 1’ और ‘गदर 2’ को मिलाकर सिनेमाघरों में जितने दर्शक पहुंचे हैं, वो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक रिकॉर्ड है. करियर की शुरुआत में सकीना जैसा बेहद मुश्किल और खास किरदार निभाना और इतिहास का हिस्सा बनना उनके लिए एक आशीर्वाद जैसा है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *