Last Updated:
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर छिड़े विवाद के बीच ‘आशिकी’ फेम पूर्व अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने फिल्मों में महिलाओं की रिप्रेजेंटेशन पर खुलकर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि दर्शकों के साथ-साथ कलाकारों की भी जिम्मेदारी है कि वे ऐसे किरदारों और कहानियों का हिस्सा बनने से बचें, जो महिलाओं को केवल दिखावटी वस्तु की तरह पेश करते हैं.
अनु अग्रवाल ने ‘पेद्दी’ विवाद पर बताया इंडस्ट्री का हाल.
नई दिल्ली. राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को जिस तरह पेश किया गया, उसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई. बढ़ते विवाद के बीच निर्देशक बुची बाबू सना ने माफी मांगते हुए कुछ सीन्स में बदलाव करने का ऐलान भी किया. हालांकि, इस बहस ने मनोरंजन जगत में महिलाओं की छवि को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अब इस मुद्दे पर ‘आशिकी’ फेम पूर्व अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने भी अपनी राय रखी है.
अनु अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ‘पेद्दी’ को लेकर हो रही चर्चा ने उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों की याद दिला दी. उन्होंने लिखा कि उन्हें खुशी है कि आज के दर्शक फिल्मों में महिला किरदारों के लिए सम्मान और बेहतर प्रस्तुति की मांग कर रहे हैं. उनके मुताबिक, बदलाव की जिम्मेदारी सिर्फ दर्शकों या फिल्मकारों की नहीं, बल्कि कलाकारों की भी है.
अनु अग्रवाल ने बताया ‘आशिकी’ का किस्सा
अनु ने बताया कि ‘आशिकी’ की सफलता के बाद उन्होंने एक अहम फैसला लिया था. उन्होंने तय कर लिया था कि किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले वह पूरी कहानी सुनेंगी और तभी फैसला लेंगी. उस दौर में फिल्मों में महिलाओं को सिर्फ ग्लैमर या आकर्षण का केंद्र बनाकर दिखाना आम बात थी, लेकिन उन्होंने इस सोच के खिलाफ खड़े होने का फैसला किया.
View this post on Instagram

