Last Updated:
बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर अपनी फिल्मों की हीरोइन को चुनने के लिए काफी सख्त माने जाते थे. वह सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि किरदार की जरूरत के हिसाब से चेहरा और व्यक्तित्व तलाशते थे. साल 1985 में भी वह एक ऐसी फिल्म लेकर आए थे, जिसके लिए डिंपल कपाड़िया ने भी स्क्रीन टेस्ट दिया था. लेकिन राज कपूर ने उन्हें ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि वह उनके चेहरे में वो मासूमियत नहीं, जो वह तालाश रहे हैं.

नई दिल्ली. जब कभी भी हिंदी सिनेमा की सबसे बोल्ड और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात होती है, राज कपूर का नाम जहन में आता है. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिन्हें देख लोग हैरान हो जाते थे. ऐसी ही उनकी एक फिल्म है, ‘राम तेरी गंगा मैली’. इस फिल्म के लिए उन्होंने कई एक्ट्रेसेस को रिजेक्ट किया था.

साल 1985 में जब राज कपूर फिल्म राम तेरी गंगा मैली लेकर आए, तो इस फिल्म पर लोगों ने खूब सवाल उठाए थे. फिल्म में कई ऐसे बोल्ड सीन थे, जिन्हें उस दौर की कई एक्ट्रेसेस ने करने से इनकार भी कर दिया था. तब जाकर राज कपूर ने ये रोल मंदाकिनी को दिया था.

राज कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए भी उन्होंने कई एक्ट्रेसेस का स्क्रीन टेस्ट लिया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है, इस लिस्ट डिंपल कपाड़िया भी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन राज कपूर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कहा तो ये भी जाता है कि राज कपूर ने उन्हें ये तक कह दिया था कि तुम्हारे चेहरे में वह मासूमियत नहीं है कि गंगा के रोल में फिट बैठ सको. क्योंकि डिंपल पहले से इंडस्ट्री में बड़ा नाम भी थी, वह कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी थीं और राज कपूर नया चेहरा या कहे कि मासूम चेहरा चाहते थे.

राज कपूर इस फिल्म में गंगा के आइकॉनिक रोल के लिए किसी मासूम चेहरे वाली लड़की को कास्ट करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे से भी बात की थी. वह उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं.

हद तो तब हुई थी कि जब मंदाकिनी ने फिल्म की 45 दिनों की शूटिंग कर ली थी, तब भी राज कपूर फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे को ही कास्ट करना चाहते थे.क्योंकि वह इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद थी. एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि फिल्म में मुझे ब्रेस्टफीडिंग सीन से कोई प्रॉब्लम नहीं थी. लेकिन मैं फिल्म के किसिंग सीन को लेकर थोड़ी असहज थी.

फिर किस्मत तो मंदाकिनी का इंतजार कर रही थी. तब जाकर फिल्म राम तेरी गंगा मैली का ये रोल मंदाकिनी को मिला था. जिनका असली नाम यास्मीन जोसेफ था। राज कपूर ने ही उन्हें स्क्रीन नाम मंदाकिनी दिया, जो गंगा नदी का ही एक दूसरा नाम है. गंगा का रोल निभाने के बाद मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गई थीं.

बता दें कि वहीं दूसरी तरफ इस एक फिल्म से मंदाकिनी के लिए आगे के रास्ते खुल गए थे. इस फिल्म के बाद उन्होंने भी किसी बड़ी हिट में काम नहीं किया. लेकिन इस एक फिल्म से उन्हें ताउम्र पहचान मिली. लोग आज भी मंदाकिनी को गंगा के नाम से जानते हैं.

