Last Updated:
सलमान खान ने मार्च में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था. भाईजान शाहरुख खान के रास्ते पर चलकर साउथ की फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं. एक्टर ने दिल राजू के साथ अपनी पैन इंडिया फिल्म का ऐलान किया था.

नई दिल्ली. सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया कि वो साउथ के मेकर्स के साथ हाथ मिला रहे हैं. एक्टर की अपकमिंग फिल्म का निर्देशन दिल राजू कर रहे हैं जिनकी पिछली फिल्म राम चरण के साथ थी. हालांकि दिल राजू की पिछली फिल्म कुछ खास सफल नहीं थी.

अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाईजान अपने ट्रेंड को कायम रखते हुए अगले साल ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं. इस खबर ने कथित तौर पर संदीप रेड्डी वांगा का गेम बिगाड़ दिया है. बॉक्स-ऑफिस पर सलमान खान संग क्लैश से बचने के लिए संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म की रिलीज टाल दी है.

इंडस्ट्री की खबरों के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म स्पिरिट को अगले साल ईद पर रिलीज करने का प्लान बना रहे थे. डायरेक्टर की फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. पहले इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण थीं, लेकिन 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर एक्ट्रेस के फिल्म से हाथ धोना पड़ा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

संदीप रेड्डी ने अपनी फिल्म स्पिरिट के लिए 5 मार्च, 2027 की रिलीज डेट का ऐलान किया था, लेकिन मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार अब उनकी ये फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक दे सकती है. ये खबर सलमान खान की डेट को लेकर आई खबर के बाद आई.

एक इंडस्ट्री सूत्र ने मिड-डे को बताया, ‘सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए ईद 2027 लॉक कर ली है, जो मार्च की शुरुआत में पड़ेगी. जब ये तारीख फाइनल हो गई, तो ‘स्पिरिट’ को उसी समय रिलीज करना समझदारी नहीं थी. वांगा की फिल्मों को लगातार चर्चा और बिना रुकावट के चलने की जरूरत होती है. इसलिए ये देरी सोची-समझी रणनीति है, प्रोडक्शन से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं है’.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रिलीज डेट बदलने से फिल्म की शूटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. वांगा की कोशिश है कि 2027 की शुरुआत तक फिल्म की मुख्य शूटिंग पूरी कर ली जाए, चाहे नई तारीख कुछ भी हो.

सूत्र ने न्यूज पोर्टल को आगे बताया, ‘संदीप रेड्डी वांगा को एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और फिल्म को हिंदी, तेलुगू समेत अन्य भाषाओं में तैयार करने के लिए पर्याप्त समय चाहिए. इससे साफ है कि अब बड़ी फिल्में जब तक जरूरी न हो, टकराव से बच रही हैं’.

