Last Updated:
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार के निधन से गहरे सदमे में हैं. भाईजान ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट साझा कर अपने 42 साल पुराने दोस्त को याद किया. सलमान का यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दोस्ती, जिंदगी और मौत को लेकर दिल छू लेने वाली बातें लिखीं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त गहरे दुख में हैं. हमेशा हंसते-मुस्कुराते नजर आने वाले भाईजान का एक ऐसा दर्द सामने आया है, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया. सलमान ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने सबसे करीबी इंसान को याद किया, जिसे वह पिछले 42 सालों से ‘भाई’ मानते थे. भाईजान ने लिखा कि वह चाहकर भी रो नहीं पा रहे हैं, बस यादें हैं, हंसी है और अधूरापन है. उनके शब्दों में दर्द भी था, प्यार भी और दोस्ती की वो गहराई भी, जो शायद ही कभी देखने को मिलती है. फोटो साभार-@beingsalmankhan/Instagram

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार की मौत से गहरे सदमे में हैं. रविवार रात सलमान ने इंस्टाग्राम पर सुशील कुमार के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने 42 साल पुरानी दोस्ती को याद किया. उन्होंने सुशील को अपना ‘भाई’ (प्रा) बताया और उनकी जिंदगी के संघर्ष, सकारात्मकता और हमेशा मुस्कुराते रहने वाले स्वभाव की तारीफ की. फोटो साभार-@beingsalmankhan/Instagram

सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘सबसे अच्छा, दयालु और मदद करने वाला इंसान. चाहे कैसी भी हालत हो, हमेशा मुस्कुराता रहता था. वह हमेशा कहता था- ‘फर्क नहीं पैंदा, सब ठीक होगा.’ सलमान ने आगे लिखा कि सुशील ने जिंदगी एक असली इंसान की तरह जी और मौत से भी एक हेवीवेट चैंपियन की तरह लड़े. फोटो साभार-@beingsalmankhan/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

सलमान खान का दर्द उनके शब्दों में साफ नजर आया. उन्होंने लिखा, ‘काश मैं गुस्सा कर पाता, रो पाता, लेकिन तुम्हारे लिए एक आंसू भी नहीं निकल रहा. सिर्फ यादें और हंसी बची हैं.’ वेल डन ब्रो. कोई पहले कोई बाद में, सब जाना है. कुछ कर के जाओ. अब वहां सिगरेट और व्हिस्की एंजॉय करो. चीयर्स ब्रो, थोड़ा मिस करूंगा… अपनी एक दूसरी पोस्ट में सलमान ने मौत पर अपने विचारों को रखा है. उन्होंने कहा कि जो जाना होता है उसे कोई नहीं रोक सकता. अच्छे लोग जल्दी चले जाते हैं, जबकि जिन्हें जीवन में और देना-लेना बाकी है उन्हें समय मिलता है. फोटो साभार-@beingsalmankhan/Instagram

सलमान ने लिखा, अगर आपने मदर अर्थ का किराया, ईएमआई या जीएसटी नहीं भरा है, तो उसे चुकाने का एक मौका जरूर मिलता है. सबसे आखिर में वही लोग जाते हैं जो गंदे, भ्रष्ट और बेईमान होते हैं… हम उनका इंतजार करेंगे. पहले अगर किसी गलत इंसान का सिर भीड़ में उठता था तो उसे वहीं काट दिया जाता था. पता नहीं वो वक्त कब बदल गया. कर्म आखिरकार उनके अपनों तक पहुंचता है, लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं. फोटो साभार-@beingsalmankhan/Instagram

उन्होंने आगे अपने दोस्त को याद करते हुए लिखा- एंजॉय करो मेरे भाई… तुम इस दुनिया को छोड़कर चले गए. तुम्हारी पत्नी से बात हुई, उसे पता है कि तुम वहां किसी और के साथ चले गए हो… हाहा… काश मैं तुम्हें गालियां दे पाता, गुस्सा कर पाता या रो पाता… जो मैं आसानी से कर लेता हूं. लेकिन तुम्हारे लिए एक आंसू भी नहीं निकल रहा. सोशल मीडिया पर लोग RIP, RSVP लिख रहे हैं… तुम चले गए भाई. और मैं तुम्हें एक बॉडी नहीं कहूंगा, क्योंकि तुम सिर्फ शरीर नहीं थे. इसलिए मैं तुम्हें हमेशा सुशील कुमार ही कहूंगा. फोटो साभार-@beingsalmankhan/Instagram

‘रेस्ट इन पीस नहीं…’ नहीं…उठो यार, क्या कर रहे हो! आह्ह्ह… एंजॉय करो. चियर्स, भाई…सब बढ़िया चल रहा था…अब तू मेरा लिवर और किडनी खराब करेगा और ये तस्वीर… यही असली मैं हूं. सलमान खान का यह अंदाज फैंस को बेहद भावुक कर गया. सोशल मीडिया पर कई लोग सलमान के इस पोस्ट को उनकी सबसे सच्ची और दिल से लिखी गई श्रद्धांजलियों में से एक बता रहे हैं. फोटो साभार-@beingsalmankhan/Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले गलवान घाटी संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, लेकिन बाद में इसकी कहानी और टाइटल में बदलाव किए गए. इसके अलावा सलमान निर्माता दिल राजू की अगली फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन वम्सि पैदिपल्ली कर रहे हैं. इस फिल्म में नयनतारा भी अहम भूमिका निभाएंगी. फोटो साभार-@beingsalmankhan/Instagram

