Last Updated:
आदित्य धर ने धुरंधर फ्रेंचाइजी से बॉक्स-ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस फिल्म ने न सिर्फ एक नया कीर्तिमान हासिल किया है, बल्कि हिंदी सिनेमा को एक नया स्टैंडर्ड भी दिया. पिछले साल दिसंबर में आदित्य धर की धुरंधर बिना किसी शोर-शराबे के आई और वो कारनामा कर गई जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी.

नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म के पहले पार्ट की सफलता के बाद जब इस साल मार्च में फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला था, तो दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था. फिल्म के दूसरे पार्ट से पहली से भी ज्यादा उम्मीदें. मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू भी रखा था जिसमें फिल्म जबरदस्त कमाई करने में सफल रही थी.

‘धुरंधर द रिवेंज’ पहले दिन से बॉक्स-ऑफिस पर करिश्मा कर रही है. पहले दिन रिलीज के साथ ही ऱणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन जैसे सितारों से सजी फिल्म दर्शकों पर जबरदस्त प्रभाव छोड़ने में सफल रही थी.

मल्टीस्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ने भारतीय सिनेमा को एक नया लेवल दिया. पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ा का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि दुनियाभर में ये आंकड़ा 240 करोड़ के पार था. ‘धुरंधर द रिवेंज’ हाईएस्ट ओपनिंग बॉलीवुड फिल्म बन गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रिलीज के बाद से लगातार आदित्य धर की फ्रेंचाइजी हर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़कर तेजी से आगे बढ़ रही है. अब रणवीर सिंह, सारा अर्जुन की फिल्म देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने सालों पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर अच्छे-अच्छों को पानी पिला दिया है.

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनियाभर में 1788 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस कलेक्शन के साथ ये दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी है. रणवीर सिंह ने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है.

‘बाहुबली 2’ अबतक 1788 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर थी, लेकिन अब धुरंधर द रिवेंज ने इसको ओवरटेक कर लिया है. पुष्पा 2, धुरंधर, आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2, जवान, पठान, कल्कि 2898 एडी इस लिस्ट में शामिल हैं.

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 1742, धुरंधर ने 1307, आरआरआर ने 1230, केजीएफ चैप्टर 1 ने 1215, जवान 1160, पठान ने 1055 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ बिजनेस किया था. लेकिन अब इनका रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुका है. इस साल 19 मार्च को आई धुरंधर द रिवेंज ने सबको पीछे छोड़ दिया है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. आदित्य धर की फिल्म सिर्फ आमिर खान की ‘दंगल’ से पीछे है. 10 साल पहले आई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है. पिछले एक दशक से फिल्म का रिकॉर्ड कायम है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सभी फिल्मों को पानी पिलाने वाली ‘धुरंधर द रिवेंज’, ‘दंगल’ की कुर्सी हिला पाती है या नहीं.

