Last Updated:
वो खूबसूरत एक्ट्रेस जिसने डेब्यू करते ही तहलका मचा दिया था. 90 के दशक में तो इसने अपनी एक्टिंग टैलेंट से धूम मचा दी थी. अपने दौर में उन्होंने कई बडे़ स्टार्स के साथ काम किया. फिर भी वह आज इंडस्ट्री से दूर हैं.

नई दिल्ली. ऋषि कपूर की वो हीरोइन, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता. लेकिन आज वह गुमनाम जिंदगी जी रही हैं.

वो टैलेंटेड एक्ट्रेस कोई और नहीं, अश्विनी भावे हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों और दमदार किरदारों से लोगों के बीच खास पहचान बनाई. हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया, जब वह अचानक फिल्मों से दूर हो गईं.

अश्विनी भावे का जन्म 7 मई 1967 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता कॉलेज में प्रोफेसर थे, जबकि मां टीचर थीं. पढ़ाई-लिखाई वाले माहौल में पली-बढ़ीं अश्विनी को बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी. स्कूल के दिनों से ही उन्होंने थिएटर करना शुरू कर दिया था. बाद में उन्होंने फिलॉसफी की पढ़ाई भी की.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिनय करियर की शुरुआत अश्विनी ने मराठी फिल्मों से की. उनकी पहली फिल्म शाबास सुंबाई थी. पहली ही फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया. इसके बाद वह अशी ही बनवा बनवी, कलत नकलत और एक रात्र मंतरलेली जैसी फिल्मों में नजर आईं. धीरे-धीरे वह मराठी सिनेमा का बड़ा चेहरा बन गईं.

साल 1991 में अश्विनी ने हिंदी फिल्मों में एंट्री की. उन्होंने फिल्म हीना से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर नजर आए थे. यह फिल्म उनके करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने सैनिक, मीरा का मोहन, जख्मी दिल, कायदा कानून और बंधन जैसी फिल्मों में काम किया.

इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म सैनिक में भी नजर आई थीं. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. उस दौर में अश्विनी लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं.

लेकिन करियर के अच्छे दौर में ही उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया. फैंस के लिए यह फैसला चौंकाने वाला था. हालांकि अश्विनी ने इस ब्रेक को अपने करियर की रुकावट नहीं बनने दिया.

उन्होंने अमेरिका जाकर फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की. वहां उन्होंने कैमरे के पीछे की दुनिया को समझा और फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखीं. इस दौरान उन्होंने कहानी कहने के नए तरीके, तकनीकी पहलू और निर्देशन से जुड़ी कई चीजें सीखीं.कुछ सालों बाद अश्विनी ने फिर से इंडस्ट्री में वापसी की. उन्होंने मराठी फिल्म कदाचित से कमबैक किया. इसके बाद वह ध्यानीमनी और मांझा जैसी फिल्मों में भी नजर आईं.

