Protool

राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए भारतीराजा, सिनेमा के एक सुनहरे युग का अंत, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

Last Updated:

Bharathiraja Last Rites : दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक भारतीराजा का 10 जून 2026 को 84 साल की आयु में निधन हो गया. वे ‘इयक्कुनर इमयम’ नाम से मशहूर थे. उन्होंने अपने करियर में 6 नेशनल अवॉर्ड सहित कई बड़े सम्मान जीते थे. वे तमिल सिनेमा में नए कलाकारों को मौका देने के लिए मशहूर थे. उन्होंने राधिका, रेवती, कार्तिक और नेपोलियन जैसे दिग्गजों को लॉन्च किया. उनका अंतिम संस्कार 11 जून को थेनी जिले में उनके फार्महाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और अभिनेता वडिवेलु सहित कई बड़ी हस्तियों और आम जनता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ख़बरें फटाफट

राजकीय सम्मान के साथ विदा हुए भारतीराजा, सिनेमा के एक सुनहरे युग का अंतZoom

भारती राजा ने कई दिग्गजों को लॉन्च किया था.

नई दिल्ली: दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का बुधवार 10 जून को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. वे 84 साल के थे. फिल्म निर्देशक के निधन से पूरे फिल्म जगत में मातम पसर गया है. वे सिनेमा जगत की मशहूर शख्सियत थे. भारतीराजा को प्यार से ‘इयक्कुनर इमयम’ कहा जाता था. आज 11 जून को उनके फार्महाउस में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान छह नेशनल फिल्म अवॉर्ड, चार फिल्मफेयर पुरस्कार (साउथ), छह तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड और एक नंदी पुरस्कार सहित कई सम्मान अपने नाम किए थे. वे न केवल एक बेहतरीन निर्देशक थे, बल्कि तमिल सिनेमा को एक नया आयाम देने वाले दूरदर्शी फिल्मकार भी थे, जिनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है.

भारतीराजा की सबसे बड़ी खासियत तमिल सिनेमा में नए कलाकारों को मौका देना था. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई ऐसे प्रतिभाशाली चेहरे दिए जो आगे चलकर बड़े सुपरस्टार बने. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कई हीरोइनों के नाम ‘R’ अक्षर से शुरू करवाकर उन्हें एक नई पहचान दी, जिनमें राधिका, रेवती, राधा, रंजीता और रेखा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा, फिल्ममेकर के लॉन्च किए अभिनेताओं में कार्तिक, पंडियन, चंद्रशेखर, नेपोलियन और जनाकराज जैसे कलाकार भी शामिल हैं. उन्होंने बाद में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ी और इंडस्ट्री के बड़े आधार बने.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *