Last Updated:
एक्टर की पत्नी एक रिश्ते में उनकी मामी लगती हैं. उन्होंने अब बेबाक बयानों से सनसनी मचा दी है. उन्होंने न केवल अगले जन्म में एक्टर भांजे को पति के रूप में ठुकराया, बल्कि उनके करियर के पतन के लिए उनके आस-पास के चापलूसों को जिम्मेदार ठहराया. स्टार वाइफ ने बेटे के करियर में मदद न करने पर पति की तुलना अन्य बड़े सितारों से करते हुए खरी-खोटी सुनाई. साथ ही, उन्होंने पति के कथित अफेयर की खबरों पर दुख जताया और खुलासा किया कि वे पिछले 15 सालों से अलग घरों में रह रहे हैं. सुनीता आहूजा के ये बयान गोविंदा संग उनकी शादीशुदा जिंदगी की कड़वाहट और स्ट्रगल को बयां करते हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है, लेकिन सुनीता अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी मशहूर हैं. दोनों छोटी उम्र से एक-दूसरे को जानते हैं. दरअसल, गोविंदा की सगी मामी सुनीता की बड़ी बनह हैं. अगर देखें, तो गोविंदा एक रिश्ते में सुनीता के भांजे लगते हैं. कपल ने साल 1987 में गुपचुप शादी की. दोनों की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. हाल में सुनीता ने गोविंदा को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया और मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

सुनीता का सबसे चौंकाने वाला बयान उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर था. एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाक करते हुए कहा, ‘अगले जन्म में तू मेरा बेटा बनकर पैदा होना, पति तो तू नहीं चाहिए. सात जन्म की बात तो भूल ही जाओ, ये एक जन्म ही काफी है.’ उनका यह अंदाज दिखाता है कि गोविंदा के साथ रहना किसी एडवेंचर से कम नहीं रहा है. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

सुनीता ने गोविंदा के करियर के डूबने की वजह उनके आसपास के लोगों को बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 17 सालों से गोविंदा पर्दे पर इसलिए नहीं दिखे क्योंकि उनका सर्कल गलत है. सुनीता के मुताबिक, एक्टर के आसपास सिर्फ ‘वाह-वाह’ करने वाले चापलूस लोग भरे हुए हैं. उन्होंने बेबाकी से कहा कि वह खुद झूठ नहीं बोल सकतीं, इसलिए अक्सर उनकी गोविंदा से बहस भी हो जाती है. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)
Add News18 as
Preferred Source on Google

सुनीता ने गोविंदा की टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास जो राइटर, सेक्रेटरी और वकील जैसे दोस्त हैं, वे सब ‘फालतू’ हैं. ये लोग सच बोलने के बजाय सिर्फ यह कहते रहते हैं, ‘वाह चीची भैया, क्या कमाल कर दिया!’ सुनीता का मानना है कि जब वह गोविंदा को कड़वा सच बताती हैं, तो वह चिढ़ जाते हैं, जबकि चापलूसों की वजह से उन्हें अपनी गलतियों का अहसास नहीं होता. (फोटो साभार: Instagram@yashvardhan_ahuja_world)

सुनीता ने अपने बेटे यशवर्धन के करियर को लेकर भी गोविंदा को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंदा ने यश की प्रोफेशनल मदद बिल्कुल नहीं की. यश ने गोविंदा का बेटा होने के बावजूद 90 ऑडिशन दिए और खुद अपनी पहचान बनाई. सुनीता ने गोविंदा के सामने ही कह दिया, ‘तू बाप है कि क्या है? अगर तू अपने बच्चों की मदद नहीं करेगा, तो कौन करेगा?’ (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

सुनीता ने गोविंदा की तुलना अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों से की, जो अपने बच्चों के करियर के लिए जी-जान लगा देते हैं. उन्होंने कहा कि जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी जैसे एक्टर्स अपने बेटों को पूरा सपोर्ट करते हैं, लेकिन गोविंदा ने यश के लिए कभी किसी को फोन तक नहीं किया. एक मां के तौर पर उनका यह दर्द साफ झलकता है. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

सुनीता ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वे दोनों पिछले 15 सालों से अलग-अलग घरों में रह रहे हैं, हालांकि गोविंदा का घर आना-जाना लगा रहता है. सुनीता के ये बयान बताते हैं कि ग्लैमर की इस दुनिया के पीछे उनकी शादीशुदा जिंदगी में कई गहरे राज और कड़वाहटें छिपी हुई हैं, जिन्हें वह अब बिना किसी डर के दुनिया के सामने रख रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

