Protool

पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, सुदेश कुमार बन बैठे एक्टर, पृथ्वीराज कपूर से रहा गहरा नाता

Last Updated:

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं. अपने पीछे फिल्मों और यादों का लंबा सफर छोड़ गए हैं. 95 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. सुदेश कुमार उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने 50 और 60 के दशक में अपनी अलग पहचान बनाई.

नई दिल्ली. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वो अभिनेता जिन्होंने अपने हर किरदार से लोगों का दिल जीता. वो कोई और नहीं सुदेश कुमार थे. पढ़ाई से ज्यादा उनका मन एक्टिंग में लगता था. यही रुझान उन्हें फिल्मी दुनिया में ले आया.

सुदेश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत में ही लोगों का दिल जीत लिया था. लेकिन असली पहचान उन्हें फिल्म ‘सांरगा’ से मिली. इस रोमांटिक फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

हाल ही इंडस्ट्री में एक दुखद खबर सामने आई. मशहूर अभिनेता सुदेश कुमार ने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.खबरों की मानें तो उन्हें कुछ समय पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था, इसके बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब होती गई. आखिरकार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

17 मार्च 1931 को जन्मे सुदेश कुमार का शुरू से ही फिल्मों की ओर रुझान था. शुरुआत में उन्होंने साइंस की पढ़ाई की थी. उनके पिता तो उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. उन्होंने मुंबई के मशहूर Elphinstone कॉलेज से पढ़ाई पूरी की. वे पृथ्वीराज कपूर के दूर के रिश्तेदार थे और उनके प्रसिद्ध ‘पृथ्वी थिएटर’ समूह के सक्रिय सदस्य रहे.

लेकिन सुदेश कुमार का मन पढ़ाई से ज्यादा एक्टिंग में लगता था और यहीं से उनका एक्टिंग का सफर शुरू हुआ था. बता दें कि सुदेश कुमार को अप्रैल के आखिर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुदेश अपने परिवार में पत्नी जया और बेटी मिशिका को छोड़ गए हैं.

परिवार ने उनके निधन की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि एक्टर की प्रार्थना सभा 4 मई को मुंबई में आयोजित की जाएगी, जहां परिवार, दोस्त और करीबी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

सुदेश कुमार ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया. उनकी चर्चित फिल्मों में सारंगा के अलावा प्यार का सागर, रुस्तम सोहराब, एक मुसाफिर एक हसीना, औलाद, गुनाहों का देवता और उस्तादों के उस्ताद जैसी फिल्में शामिल हैं.

भले ही वह सुपरस्टार्स की तरह लंबे समय तक लाइमलाइट में नहीं रहे, लेकिन अपने दौर में उन्होंने मजबूत जगह बनाई थी. सुदेश कुमार ने अपने समय में कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ काम किया. इनमें जयश्री, नंदा, माला सिन्हा और साधना जैसी एक्ट्रेसेस हैं. उनकी जोड़ी खासतौर पर रोमांटिक फिल्मों में पसंद की जाती थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *