Protool

‘हद पार हुई तो ना कह देती हूं!’, जाह्नवी के लुक पर मचे बवाल के बीच राशि खन्ना का बयान वायरल, बॉलीवुड को भी लपेटा

Last Updated:

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ में जाह्नवी कपूर के किरदार को ज्यादा ग्लैमराइज करने पर विवाद छिड़ गया है, जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने जनता से माफी मांगते हुए विवादित सीन्स को बदलने का फैसला किया है. विवाद के बीच एक्ट्रेस राशि खन्ना का एक पुराना बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्मों में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करना सिर्फ साउथ सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बॉलीवुड में भी खूब होता है.

Raashii Khanna, Raashii Khanna on Women Objectification, Raashii Khanna news, Raashii Khanna movies, राशी खन्ना, राशी खन्ना फिल्म

नई दिल्ली: साउथ फिल्मों में महिलाओं को कैसे दिखाया जाता है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर बहस छिड़ी रहती है. हाल में राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ थिएटर्स में रिलीज हुई है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को लेकर काफी विवाद हो रहा है, जिसने इस पुरानी बहस को फिर से गरमा दिया है.(फोटो साभार: Instagram@raashiikhanna)

Raashii Khanna, Raashii Khanna on Women Objectification, Raashii Khanna news, Raashii Khanna movies, राशी खन्ना, राशी खन्ना फिल्म

फिल्म में जाह्नवी कपूर के रोल को लेकर दर्शकों के एक बड़े हिस्से ने अपनी नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि उनके किरदार को जरूरत से ज्यादा ‘ग्लैमरस’ और ‘ऑब्जेक्टिफाई’ किया गया है. दर्शकों के मुताबिक, फिल्म में उनके कमर और लुक पर बिना वजह जरूरत से ज्यादा फोकस किया गया है, जो सही नहीं लगता. (फोटो साभार: Instagram@raashiikhanna)

Raashii Khanna, Raashii Khanna on Women Objectification, Raashii Khanna news, Raashii Khanna movies, राशी खन्ना, राशी खन्ना फिल्म

विवाद के बाद एक्ट्रेस राशि खन्ना का एक पुराना बयान फिर से चर्चा में आ गया है. पिछले साल एक इंटरव्यू में राशि ने साउथ की फिल्मों में महिलाओं के इस तरह के फिल्मांकन पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि महिलाओं को इस तरह दिखाना सिर्फ साउथ इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड में भी ऐसा खूब होता है. (फोटो साभार: Instagram@raashiikhanna)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Raashii Khanna, Raashii Khanna on Women Objectification, Raashii Khanna news, Raashii Khanna movies, राशी खन्ना, राशी खन्ना फिल्म

राशि खन्ना ने साफ-साफ कहा था कि यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि एक्टर किस चीज में सहज हैं. हर कलाकार की अपनी एक लिमिट होती है. कुछ लोग ऐसे किरदारों या सीन्स को करने में कम्फर्टेबल होते हैं, जबकि कुछ को यह पसंद नहीं आता. राशि ने कहा कि वह किसी की पर्सनल चॉइस को जज नहीं करतीं. (फोटो साभार: Instagram@raashiikhanna)

Raashii Khanna, Raashii Khanna on Women Objectification, Raashii Khanna news, Raashii Khanna movies, राशी खन्ना, राशी खन्ना फिल्म

अपनी बात रखते हुए राशि ने आगे बताया कि उनके लिए खुद का कम्फर्ट सबसे ज्यादा मायने रखता है. अगर उन्हें कभी लगता है कि किसी सीन में हद पार हो रही है या वह उसमें अच्छी नहीं लगेंगी, तो वह तुरंत मना कर देती हैं. उन्होंने साउथ में कई कमर्शियल फिल्में की हैं, लेकिन अब वह हिंदी सिनेमा में कंटेंट-बेस्ड काम करना चाहती हैं. (फोटो साभार: Instagram@raashiikhanna)

Raashii Khanna, Raashii Khanna on Women Objectification, Raashii Khanna news, Raashii Khanna movies, राशी खन्ना, राशी खन्ना फिल्म

दूसरी तरफ, ‘पेड्डी’ फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने सोशल मीडिया पर बढ़ते बवाल को देखते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक पब्लिक स्टेटमेंट जारी करके उन सभी दर्शकों से माफी मांगी है, जिन्हें फिल्म के कुछ सीन्स देखने में असहज या अजीब लगे. (फोटो साभार: Instagram@raashiikhanna)

Raashii Khanna, Raashii Khanna on Women Objectification, Raashii Khanna news, Raashii Khanna movies, राशी खन्ना, राशी खन्ना फिल्म

डायरेक्टर ने साफ किया कि उनका इरादा कभी भी महिलाओं का अनादर करना या उन्हें गलत तरीके से दिखाना नहीं था. उन्होंने दर्शकों के फीडबैक को गंभीरता से लिया है और वादा किया है कि जिन सीन्स पर लोगों को आपत्ति है, उनमें जरूरी बदलाव किए जाएंगे. (फोटो साभार: Instagram@raashiikhanna)

Raashii Khanna, Raashii Khanna on Women Objectification, Raashii Khanna news, Raashii Khanna movies, राशी खन्ना, राशी खन्ना फिल्म

डायरेक्टर ने आखिर में कहा कि सिनेमा हमेशा दर्शकों के प्यार और उनके जुड़ाव से ही बड़ा बनता है. एक फिल्ममेकर होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे लोगों की बदलती सोच और उनकी भावनाओं का सम्मान करें. इसलिए फिल्म के विवादित हिस्सों को एडिट करने का फैसला लिया गया है. (फोटो साभार: Instagram@raashiikhanna)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *