Last Updated:
इंटरनेट पर गदर मचा रहा है ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना का यह 27 साल पुराना अनदेखा वीडियो! अमेरिका के मियामी में हुए एक लाइव शो के दौरान जब इस आइकॉनिक जोड़ी ने फिल्म ‘ताल’ के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म किया, तो स्टेज पर ऐसी आग लगाई कि देखने वाले दंग रह गए. ऐश्वर्या की कातिलाना सादगी और अक्षय के जबरदस्त डांस मूव्स को देख नेटिजन्स भी पुराने दिनों की यादों में खो गए हैं. आप भी देखिए दोनों का यह वायरल और यादगार परफॉर्मेंस!
अक्षय खन्ना ऐश्वर्या राय का पुराना वीडियो वायरल
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना का एक बहुत पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यह जोड़ी अमेरिका के मियामी शहर में एक लाइव स्टेज शो के दौरान धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है. दोनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ताल’ के टाइटल गाने पर ऐसे थिरक रहें हैं कि देखने वाले बस देखते ही रह गए.
सालों पुराने इस वीडियो को देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए हैं और सोशल मीडिया पर इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं.
मियामी के स्टेज पर जब चला ‘ताल’ का जादू
यह वीडियो आज से करीब 27 साल पुराना यानी साल 1999 का है. उस समय ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘ताल’ रिलीज हुई थी और उसी के प्रमोशन के लिए दोनों मियामी में एक बड़े कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने पहुंचे थे. वीडियो में ऐश्वर्या राय ने सफेद रंग के बेहद खूबसूरत कपड़े पहने हुए हैं, जिसमें वह किसी परी जैसी लग रही हैं. वहीं अक्षय खन्ना भी पूरे जोश में उनका साथ दे रहे हैं. दोनों की स्टेज एनर्जी और तालमेल को देखकर वहां मौजूद विदेशी दर्शक भी झूमने लगे थे.
सालों बाद अचानक इंटरनेट पर आ गया वीडियो
इंटरनेट पर जब यह अनदेखा वीडियो दोबारा सामने आया, तो इसने आते ही सनसनी मचा दी. लोग इसे इंस्टाग्राम और ट्विटर पर खूब शेयर कर रहे हैं. फिल्म ‘ताल’ के गाने आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं, ऐसे में ऐश्वर्या और अक्षय को इतने सालों बाद इस तरह लाइव डांस करते देखना फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है. वीडियो में ऐश्वर्या के चेहरे के हाव-भाव और अक्षय का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.
View this post on Instagram

