Last Updated:
सुष्मिता सेन अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा खबरों में रही हैं. एक्ट्रेस का नाम एक्टर, डायरेक्टर, क्रिकेटर और मॉडल समेत कई लोगों के साथ जुड़ा है. हाल ही में सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड ललित मोदी ने एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए खुद को उनका केप्ट बॉयफ्रेंड बताया. अब सुष्मिता सेन के पहले बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट ने भी उनके साथ अपने रिश्ते पर बात की.

नई दिल्ली. सुष्मिता सेन ने ब्यूटी पेजेंट में अपना परचम लहराने के बाद फिल्मों का रुख किया था. सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला था. मिस यूनिवर्स का क्राउन पहनने के बाद एक्ट्रेस ने ‘दस्तक’ से एक्टिंग डेब्यू किया था.

सुष्मिता सेन ने 1996 में दस्तक से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस की मुलाकात उनके पहले बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट से हुई थी. विक्रम भट्ट ‘दस्तक’ के सेट पर महेश भट्ट को असिस्ट कर रहे थे.

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने अपने जीवन के उस मुश्किल दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि बाहरी दुनिया को उनकी जिंदगी बेहद ग्लैमरस नजर आती थी, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उनके मुताबिक, वह एक स्ट्रग्लिंग निर्देशक थे और आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुके थे. हालात ऐसे थे कि कई बार उनके पास अपनी पसंद की सीडी खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने जिंदगी का एक लंबा दौर एक फकीर की तरह बिताया है. विक्रम भट्ट कहते हैं कि सुष्मिता सेन को डेट करने के दौरान उनके पास जहर खाने तक के पैसे नहीं थे.

उस समय विक्रम भट्ट फिल्म ‘घुलाम’ का निर्देशन कर रहे थे, जिसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे. दूसरी ओर, उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में थी क्योंकि वह पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट कर रहे थे.

दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘दस्तक’ के दौरान हुई थी. यह सुष्मिता सेन की पहली फिल्म थी, जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था. उस समय विक्रम भट्ट फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रहे थे और इसी दौरान दोनों करीब आए. दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था.

विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन ने रिलेशनशिप में रहते हुए सिमी ग्रेवाल के शो पर शिरकत की थी. सुष्मिता से मुलाकात के दौरान विक्रम पहले से शादीशुदा थे. दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर चर्च की थी.

अब ब्रेकअप के कई साल बाद विक्रम भट्ट ने कहा कि वो अपनी किसी भी गर्लफ्रेंड को बुरे वक्त के लिए याद नहीं करते हैं. हर किसी का उनके जीवन में योगदान रहा है और वो सबके साथ अच्छे टर्म रखते हैं.

