Protool

Wednesday Box Office: ‘राजा शिवाजी’ को नहीं हिला पाया कोई, ‘भूत बंगला’ और ‘माइकल’ में कांटे की टक्कर, बुधवार का बॉक्स ऑफिस

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ तो बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है और लगातार फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं ‘भूत बंगला’ और ‘माइकल’ जैसी फिल्मों को भी फैंस पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं बुधवार को किस फिल्म ने बाजी मार ली है.

ये भी पढ़ें- पूजा देओल Vs तान्या देओल: सनी देओल और बॉबी देओल में किसकी पत्नी ज्यादा अमीर? एक के पास है 300 करोड़ की दौलत

‘राजा शिवाजी’ की धूम

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 6वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 5619 शोज मिले और 16.6 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने हिंदी में 1.25 करोड़ और मराठी में 3 करोड़ कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 48.65 करोड़ हो गया है. राजा शिवाजी ने ग्रॉस 57.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

रितेश देशमुख की इस फिल्म ने धमाका कर दिया है. फिल्म में उनकी एक्टिंग बहुत सराही जा रही है. अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त और जेनेलिया ने भी अपनी एक्टिंग से धमाका किया.

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

‘भूत बंगला’ का ऐसा रहा हाल

भूत बंगला की बात करें तो फिल्म ने टोटल 148.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने बुधवार को 1.75 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म को 4522 शोज मिले. फिल्म को 10 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ कमाए. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. अक्षय के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने बनाया है.

‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस

माइकल जैक्सन की बायोपिक ने बुधवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 1407 शोज मिले और 7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 42.75 करोड़ कमाए लिए हैं. वहीं 51.18 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *