Protool

पूर्व मिस इंडिया, विदेशी बिजनेसमैन से शादी करते ही फिल्मों से हुई दूर, परिवार ने फेरा मुंह, झेले तमाम दर्द

Last Updated:

सेलिना जेटली पिछले साल से खबरों में बनी हुई हैं. साल 2025 पूर्व एक्ट्रेस के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा. पहले पति और फिर भाई ने भी उनसे मुंह फेर लिया. शादी के 14 साल बाद एक्ट्रेस ने तलाक की याचिका दायर करते हुए अपने पति पर हिंसा समेत तमाम आरोप लगाए. सेलिना जेटली ने बीते मंगलवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनका पति उन्हें उनके बच्चों से नहीं मिलने दे रहा है.

नई दिल्ली. सेलिना जेटली ने 2011 मेंऑस्ट्रियन बिजनेसमैन और होटल के मालिक पीटर हाग से शादी की. शादी के बाद सेलिना ऑस्ट्रिया में ही बस गई और वो फिल्मों और ग्लैमर वर्ल्ड से पूरी तरह दूर हो गईं. एक्ट्रेस ने कामकाज पूरी तरह से छोड़ दिया और वो अपने परिवार के साथ व्यस्त हो गईं. शादी के एक साल बाद सेलिना और पीटर ने अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था. कपल ने बेटे विंस्टन और विराज का स्वागत किया. इसके कुछ समय बाद ही सेलिना जेटली दूसरी बार दो और बच्चों की मां बनीं. उन्होंने एक बार फिर जुड़वा बच्चों का स्वागत किया, लेकिन इस बार किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

सेलिना जेटली के दो जुड़वा बच्चों में से एक की मौत हो गई. दिल की बीमारी की वजह से एक्ट्रेस ने अपने बेटे शमशेर को खो दिया. बीते मंगलवार को सेलिना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि पिछले दो हफ्ते उनके लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं. ऑस्ट्रिया में उनके तलाक की सुनवाई चल रही है. इसके साथ ही वो कहती हैं कि पति पीटर की वजह से उन्हें सिर्फ एक ही बच्चे से मिलने की इजाजत है और वो भी वो जिसे वो बरसों पहले खो चुकी हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

एक्ट्रेस ने अपने बेटे शमशेर की कब्र से रोते-बिलकते हुए वीडियो शेयर किया जिसने लोगों का कलेजा फाड़ कर रख दिया. वो इस वीडियो के कैप्शन में लिखती हैं, मेरे पास ये वीडियो शेयर करने के अलावा और दूसरा कोई रास्ता नहीं था. मैं एक मां के तौर पर दुनिया को अपना दर्द और तकलीफ दिखाना चाहती हूं. पिछले कुछ हफ्ते मेरे जीवन के सबसे कठिन रहे. मैं ऑस्ट्रिया में अपने तलाक की सुनवाई के लिए थी. ऑस्ट्रियाई जज के सामने दिए गए आश्वासन के बावजूद, मेरे बच्चों को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और उन्हें मेरे घर में वापस नहीं लाया गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो आगे लिखती हैं कि वो सिर्फ अपने मरे हुए बेटे शमशेर से ही मिल सकती हैं. यह एक मां की दिल तोड़ने वाली कहानी है, जिसने अपने बच्चों के जन्म से लेकर आज तक उनके लिए सब कुछ किया है. एक्ट्रेस ने अपने लंबे पोस्ट में साझा किया कि कैसे पति पीटर के लिए उन्होंने अपना सबकुछ पीछे छोड़ दिया था. सेलिना कहती हैं कि पीटर को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने अपना देश, अपने माता-पिता, अपना काम छोड़ दिया और भारत से दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया, फिर दुबई, और फिर ऑस्ट्रिया चली गई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

अपना दर्द साझा करते हुए सेलिना कहती हैं कि उनके पति पीटर हाग बिजनेस में इतने बिजी रहते थे कि उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही कई और कभी कोई शिकायत नहीं की. वो लिखती हैं, ‘शादी और बच्चों के प्रति मेरी समर्पण के बदले, मैंने देखा कि मेरी संपत्ति एक-एक करके मुझसे छीन ली गई. मैंने अत्याचार सहा’. एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने आपसी सहमति से तलाक की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन उनके पति सहमति से तलाक के बदले उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं.

अपना दर्द साझा करते हुए सेलिना कहती हैं कि उनके पति पीटर हाग बिजनेस में इतने बिजी रहते थे कि उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही कई और कभी कोई शिकायत नहीं की. वो लिखती हैं, ‘शादी और बच्चों के प्रति मेरी समर्पण के बदले, मैंने देखा कि मेरी संपत्ति एक-एक करके मुझसे छीन ली गई. मैंने अत्याचार सहा’. एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने आपसी सहमति से तलाक की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन उनके पति सहमति से तलाक के बदले उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं.

Celina Jaitly, Peter Haag

सेलिना आगे लिखती हैं, ‘मेरे बच्चों के मुझसे मिलने में बार-बार बाधा डाली गई है, जिसमें चुनिंदा मीडिया कहानियों के जरिए बच्चों को प्रभावित किया गया, जिससे नियमित माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद में रुकावट आई. साथ ही उन्हें मेरे खिलाफ बोलने के लिए डराया और ब्रेनवॉश किया गया, जबकि मैं एक मां हूं जिसने उनके जन्म से लेकर आज तक सिर्फ उनकी देखभाल की है, और उनके पिता के करियर को सपोर्ट करने के लिए एक देश से दूसरे देश गई हूं’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

Celina Jaitly, Peter Haag

सेलिना बताती हैं कि पिछले साल सितंबर में उनकी शादी की 15वीं सालगिरह थी. उनके पति वेडिंग एनिवर्सरी का गिफ्ट देने के बहाने उन्हें खुद पोस्ट ऑफिस लेकर गए जहां उन्हें तलाक का नोटिस दिया गया. पिछले साल तलाक की याचिका दायर करने के बाद एक्ट्रेस ने बताया था कि शादी के बाद उनके पति ने सबकुछ हड़प लिया. पीटर ने धीरे-धीरे उनके अकाउंट कंट्रोल करना शुरू किया और सबकुछ छीन लिया. इसके साथ ही दुनिया से उनके सारे कॉन्टैक्ट खत्म कर दिए.

Celina Jaitly

एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में एक साथ कई दर्द झेल रही हैं. सेलिना जेटली के भाई विक्रांत जेटली यूएई जेल में हैं. सेलिना ने भाई की मदद के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और याचिका दायर की थी, लेकिन उनके भाई ने उनसे किसी भी तरह की मदद लेने से साफ इनकार कर दिया था. विक्रांत ने कहा कि वो सेलिना के साथ किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं औऱ उनकी जिंदगी का कोई भी फैसला लेने का हक सिर्फ उनकी पत्नी का है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

बता दें, सेलिना जेटली एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता और भाई दोनों सेना में थे. एक्ट्रेस ने फेमिना मिस यूनिवर्स से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. साल 2003 में फरदीन खान के साथ उन्होंने फिल्म जानशीन से एक्टिंग डेब्यू किया था. नो एंट्री, अपना सपना मनी मनी जैसी फिल्मों में काम करने के बाद सेलिना ने पीटर हाग से शादी कर ली औऱ वो सबकुछ छोड़छाड़ के ऑस्ट्रिया शिफ्ट हो गईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम celinajaitlyofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *