Protool

Subhash ghai Taal 2: सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? शेयर किया का पोस्टर, पूछा- ‘क्या नए डायरेक्टर के साथ बनाऊं?’

Last Updated:

सुभाष घई बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर हैं. उन्होंने कई ब्लॉबस्टर और हिट फिल्में बनाई हैं. उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में साल 1999 की एक हिट फिल्म के बारे में बात की है. इस फिल्म को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं कि वह इसके सीक्वल को बनाएंगे? सुभाष ने फिल्म के पोस्टर के साथ वाली तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना का जिक्र किया है.

ख़बरें फटाफट

सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? शेयर किया का पोस्टर Zoom

सुभाष घई ने बताया की ‘ताल’ की स्क्रीनिंग 2005 में शिकागो फिल्म फेस्टिवल में हुई थी.

मुंबई. साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘ताल’ आज भी अपनी कहानी, संगीत और शानदार प्रस्तुति के लिए याद की जाती है. अब इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस से पूछा है कि क्या उन्हें ‘ताल-2’ बनानी चाहिए. उनके इस सवाल के बाद फिल्म प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है और लोग एक बार फिर ‘ताल’ की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीद जता रहे हैं.

सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “ताल के लिए मुझे सबसे अच्छी तारीफ हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म क्रिटिक रोजर एबर्ट से मिली थी.” उन्होंने याद किया कि साल 2005 में शिकागो के एबर्टफेस्ट में ‘ताल’ की स्क्रीनिंग के दौरान रोजर एबर्ट ने फिल्म की खूब तारीफ की थी.

सुभाष घई की ‘ताल’ पर पोस्ट.

सुभाष घई ने बताया कि एबर्ट ने फिल्म को प्योर मनोरंजन और मासूमियत से भरपूर बताया था. उन्होंने कहा था कि फिल्म में एक खुशनुमा, क्लासिक हॉलीवुड-स्टाइल म्यूजिकल भावना है, जो उस समय अमेरिकी सिनेमा में लगभग गायब हो चुकी थी. संगीत, कोरियोग्राफी और ऐश्वर्या राय समेत पूरे कलाकारों की परफॉर्मेंस को उन्होंने खास तौर पर सराहा था.

सुभाष घई ने फैंस पूछा- ‘ताल 2 प्रोड्यूस करूं?’

सुभाष घई ने इस तारीफ को याद करते हुए लिखा, “बहुत सौभाग्यशाली महसूस हुआ ” इसके साथ ही उन्होंने फैंस से महत्वपूर्ण सवाल पूछा- “क्या आप चाहते हैं कि मैं भारत में किसी नए यंग टैलेंटेड डायरेक्टर और नई कास्ट के साथ ‘ताल 2’ प्रोड्यूस करूं?”

म्युजिकल हिट रही थी ‘ताल’

साल 1999 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार म्यूजिकल फिल्मों में गिनी जाती है. अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी, बेहतरीन संगीत और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था. बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने वाली ‘ताल’ ने देश ही नहीं, विदेशों में भी खास पहचान बनाने में सफल रही. फिल्म को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले और इसका संगीत आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *