Last Updated:
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन का एक्ट्रेस ऋचा चढ्ढा ने सपोर्ट किया है. उन्होंने लोगों से सच्चे देशभक्तों को चुनने की अपील भी की है. उन्होंने कहा कि डायनासोर मर गए और कॉकरोच जिंदा हैं. इसके अलावा, अतुल कुलकर्णी ने भी सीजेपी को भी सपोर्ट किया है. अतुल ने सीजेपी को शुभकामनाएं और ईमानदारी से काम करने की भी बात कही.
ऋचा चढ्ढा और अतुल कुलकर्णी ने किया सीजेपी को सपोर्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन(सीजेपी) जंतर मंतर पर NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को विरोध प्रदर्शन कर रही है. सीजेपी को ऋचा चड्ढा और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकारों का सपोर्ट मिला है. ऋचा ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी को सपोर्ट करने की अपील की है. इतना ही नहीं, उन्होंने लोगों के सच्चे देशभक्तों को चुनने की भी बात कही है. वहीं, अतुल कुलकर्णी ने भी सीजेपी को सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ईमानदारी से काम करें.
ऋचा चड्ढा ने एक्स पर लिखा, “मैं इस समय खूबसूरत ऑकलैंड में हूं, जहां शायद दुनिया की सबसे साफ हवा है. लेकिन मेरे दिल और दिमाग में दिल्ली बसी है. मेरी प्यारी दिल्ली, मेरा बचपन, मेरा स्कूल, मेरा कॉलेज… बड़े-बड़े पार्क और घने, छायादार पेड़… अपने देश के युवाओं को ढेर सारा प्यार भेज रही हूं!”

