Last Updated:
अनूप सोनी बताया कि साल 2002 में आई फिल्म ‘हथियार’ ने उन्हें उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकाला. इस क्राइम ड्रामा में उन्होंने अपनी इमेज के उलट किरदार निभाया. अनूप ने बताया कि वह आज तक इतने एक्साइटेड नहीं हुए, जितना इस किरदार को निभाते हुए थे. ये किरदार चैलेंजिंग और इंटरेस्टिंग है.
अनुप सोनी और गुलशन ग्रोवर ‘हथियार’ के एक सीन में. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @anupsoni3)
मुंबई. अनूप सोनी बॉलीवुड और टीवी के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में एक हैं. उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया है. उन्होंने अपनी 24 साल पुरानी एक फिल्म के बारे में बात की है. उन्होंने फिल्म से जुड़े यादगार पल और संजय दत्त-महेश मांजरेकर संग काम करने का अनुभव भी शेयर किया. अनूप ने अपनी सबसे यादगार फिल्म ‘हथियार’ को बताया. इस फिल्म में उनके किरदार ने उनकी एक अलग इमेज बनाई उन्होंने फिल्म से एक सीन का क्लिप शेयर किया और एक लंबा नोट लिखा.
‘हथियार’ साल 2002 की क्राइम ड्रामा फिल्म है. अनूप सोनी ने बताया कि कैसे इस फिल्म ने उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने और एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया था अनूप ने लिखा, “आज भी, मुझे किसी ऐसे किरदार को निभाने से ज्यादा कुछ भी उत्साहित नहीं करता जो मेरे पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग हो.”
View this post on Instagram

