Protool

Ishaan khatter join indian army: भारतीय सेना के मानद अधिकारी बने ईशान खट्टर, बने 45 कैवेलरी रेजिमेंट के जवान, तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर को भारतीय सेना की दिग्गज 45 कैवेलरी रेजिमेंट की मानद सदस्यता दी गई. यह सम्मान बहुत कम लोगों को मिलता है और इसे बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है. ईशान खट्टर ने इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसके बाद उनके फैंस और फिल्म जगत के लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं.

Ishan khatter army-

ईशान खट्टर को भारतीय सेना की 45कैवलरी रेजिमेंट की मानद सदस्यता मिल गई है. वह अब सेना के मानद अधिकारी बन गए हैं. साथ 2023 में आई उनकी फिल्म ‘पिप्पा’ में बेहतरीन काम करने के लिए उन्हें यह उपाधि दी गई. भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध पर आधारित है, जिसमें बांग्लादेश को आजाद करवाया गया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishaankhatter)

Ishan khatter army

‘पिप्पा’ एक बायोपिक है. ईशान खट्टर ने 45 कैवेलरी रेजिमेंट के कैप्टन बलराम सिंह मेहता का किरदार निभाया. फिल्म बलराम सिंह की कहानी है, जिन्होंने अपने भाई-बहनों के साथ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishaankhatter)

Ishan khatter army

ईशान खट्टर ने जो तस्वीरें साझा कीं, उनमें वह सेना के अधिकारियों के साथ दिखाई दे रहे हैं. कुछ तस्वीरों में वह मुस्कुराते हुए सम्मान ग्रहण करते नजर आ रहे हैं, जबकि वीडियो में वह डांस करते देखे जा सकते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishaankhatter)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ishan khatter army

ईशान खट्टर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “इंडियन आर्मर्ड कॉर्प्स की 45 कैवेलरी की ऑनरेरी मेंबरशिप मिलना जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है. अब मैं इसे गर्व से अपनी रेजिमेंट कह सकता हूं. भारतीय सेना के बहादुर जवानों के साथ जुड़ना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishaankhatter)

Ishan khatter army

ईशान खट्टर ने कहा, “मेरा जीवन हमेशा सेना की दुनिया से काफी अलग रहा है. कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे भारतीय सेना से ऐसा सम्मान मिलेगा. यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास है.” उन्होंने अपनी फिल्म ‘पिप्पा’ का भी जिक्र किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishaankhatter)

Ishan khatter army

ईशान खट्टर ने कहा,”इस फिल्म में मैंने एक सैनिक का किरदार निभाया था और उस भूमिका को पूरी सच्चाई और ईमानदारी से पर्दे पर उतारने की कोशिश की थी. एक कलाकार के तौर पर मैंने अपना बेस्ट देने कोशिश की और शायद उसी मेहनत की वजह से मुझे यह खास सम्मान मिला है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishaankhatter)

Ishan khatter army

ईशान खट्टर ने लिखा, “यह सम्मान मुझे जिंदगी भर प्रेरणा देता रहेगा. अब मैं हर किरदार में और ज्यादा मेहनत के साथ काम करूंगा. सेना के अधिकारियों के साथ बिताई गई शाम मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगी. जय हिंद.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishaankhatter)

Ishan khatter army

बता दें कि भारतीय सेना की 45 कैवेलरी रेजिमेंट देश की प्रतिष्ठित आर्मर्ड रेजिमेंट्स में से एक है. यह रेजिमेंट अपनी बहादुरी, अनुशासन और युद्ध कौशल के लिए जानी जाती है. सेना में इसकी एक अलग पहचान और सम्मान है. इस तरह की मानद सदस्यता आमतौर पर उन लोगों को दी जाती है, जिन्होंने किसी न किसी रूप में देश, समाज या सेना के सम्मान को बढ़ाने में योगदान दिया हो. इसमें बड़े सैन्य अधिकारी, प्रसिद्ध हस्तियां और समाज के सम्मानित लोग शामिल होते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ishaankhatter)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *