Protool

‘मैं उसका सपोर्ट सिस्टम थी’, Rj महवश ने चहल से ब्रेकअप की खबरों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, दूरी बनाने की बताई वजह

Last Updated:

आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के रिश्तों ने पिछले साल खूब सुर्खियां बटोरी थीं. धनश्री से तलाक के बाद चहल को बार-बार महवश के साथ स्पॉट किया जाता था जिससे दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हुईं. पिछले साल आईपीएल के दौरान आरजे महवश पूरे सीजन क्रिकेटर के साथ ट्रेवल करते दिखी थीं. हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था जिसके बाद से रूमर्ड कपल के ब्रेकअप की खबरें हैं.

नई दिल्ली. एक्टिंग में कदम रख चुकीं आरजे महवश ने हाल ही में युजवेंद्र चहल संग अपने रूमर्ड रिलेशनशिप और फिर ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है. आरजे महवश जल्द ही ‘सतरंगी बदले का खेल’ में नजर आने वाली हैं. इस अपकमिंग सीरीज के प्रमोशन के दौरान महवश ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

पिंकविला के साथ बात करते हुए आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल के साथ रिश्ते की अफवाहों और फिर रूमर्ड ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की. वो कहती हैं कि लोगों को छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बनाने की आदत है. लोग बिना मतलब के किसी भी बात पर अफवाह फैलाने लग जाते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

महवश कहती हैं कि वो सिर्फ चहल की अच्छी दोस्त थीं. दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता था. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उस वक्त चहल अपने तलाक के दौर से गुजर रहे थे. उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी. वो उनके सबसे मुश्किल वक्त में मजबूती से उनके साथ खड़ी थीं और दोनों के बीच दोस्ती के सिवा और कुछ नहीं था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बारे में बात करते हुए आरजे महवश कहती हैं कि दोस्तों के बीच ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है. जब दो दोस्तों में लड़ाई होती है तो वो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर देते हैं. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद एक्ट्रेस युजवेंद्र चहल संग अपने रिश्ते के बारे में कहती हैं कि वो उनके सबसे मुश्किल वक्त में उनके साथ थी. जब चहल को सबसे ज्यादा एक दोस्त की जरूरत थी, उस वक्त वो एक सच्चे दोस्त की तरह उनके साथ खड़ी थीं. महवश कहती हैं, मैं उसका सपोर्ट सिस्टम थी. उस वक्त हमारा फोकस था कि बस वो आईपीएल का सीजन निकाल ले. इसलिए आज भी जब हम मिलेंगे तो उसी गर्मजोशी के साथ मिलेंगे जैसे पहले मिलते थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

वो आगे कहती हैं कि लोगों ने बिना मतलब यूं ही अफवाहें फैलानी शुरू कर दीं. महवश का कहना है कि अब भले ही उन्होंने और युजवेंद्र चहल ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, लेकिन उनके बीच आज भी रिश्ता पहले जैसे ही रहेगा. वो एक-दूसरे से आज भी अच्छे दोस्तों की तरह मिलेंगे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

अब अगर आरजे महवश के करियर की बात करें तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आरजे अब एक्टिंग में कदम रख चुकी हैं. वो जल्द ही ‘सतरंगी बदला खेल’ में दिखने वाली हैं. इस अपकमिंग सीरीज में वो कुमुद मिश्रा के साथ दिखेंगी. ये सस्पेंस मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 22 मई को रिलीज होने वाली है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

इससे पहले भी आऱजे महवश कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं. वो ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ में नजर आई थीं. ये सीरीज अमेजन प्राइम पर मौजूद है. इसके अलावा वो फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ में नजर आने वाली हैं. इसमें वो जितेंद्र कुमार के साथ दिखेंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *