Protool

FWICE बैन, फरहान की 45 करोड़ की मांग के बाद पहली बार स्पॉट हुए रणवीर सिंह, पैपराजी से बचते हुए ढका चेहरा

Last Updated:

रणवीर सिंह धुरंधर 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर ही रहे थे कि विवादों में घिर गए हैं. फरहान अख्तर ने उनपर ‘डॉन 3’ छोड़ने के आरोप लगाए और उनकी शिकायत फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई(FWICE) से की. फेडरेशन ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. फेडरेशन का एक भी सदस्य उनके साथ काम नहीं करेगा. इतना ही फरहान ने 45 करोड़ रुपए का डैमेज कंट्रोल भी मांगा है. इस बीच रणवीर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. उन्होंने अपना मुंह छुपाया हुआ था.

 FWICE बैन  के बाद पहली बार स्पॉट हुए रणवीर सिंह, छुपाया चेहराZoom

रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम वीडियोग्राम)

मुंबई. रणवीर सिंह को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई(FWICE) ने बैन कर दिया है. बैन किए जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए. रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रणवीर अपनी कार से उतरते हुए और एयरपोर्ट टर्मिनल की ओर जाते हुए नजर आए. इस दौरान रणवीर ने पैपराजी से बचने की कोशिश की और कैमरों की तरफ नहीं देखा. उन्होंने अपना चेहरा भी मास्क से ढका हुआ था.

रणवीर सिंह की ऐसे समय में स्पॉट हुए हैं जब वह फरहान अख्तर के साथ ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद के कारण सुर्खियों में हैं. फरहान के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को रणवीर ने पहले ही छोड़ दी थी. अब FWICE ने फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया है. फिल्म संस्था ने सोमवार, 25 मई को रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी किया.

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *