Protool

न ‘धुरंधर’, न ‘धुरंधर 2’, 7 करोड़ी मूवी बनी 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म, 10000% प्रॉफिट के साथ ध्वस्त किए सब रिकॉर्ड

Last Updated:


साल 2026 में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है. धुरंधर 2, माइकल और प्रोजेक्ट हेल मैरी जैसी फिल्मों ने अरबों डॉलर की कमाई की, लेकिन सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने का रिकॉर्ड एक छोटी इंडिपेंडेंट हॉरर फिल्म ऑब्सेशन के नाम रहा. इस फिल्म ने अपनी लागत से 100 गुना ज्यादा कमाई कर डाली है.

ख़बरें फटाफट

 न 'धुरंधर', न 'धुरंधर 2', 7 करोड़ी मूवी बनी 2026 की सबसे कमाऊ फिल्मZoom

नई दिल्ली. पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’, ‘धुरंधर’ की धूम थी. वहीं इस साल ‘धुरंधर 2’ ने अपनी ताबड़तोड़ कमाई से हिंदी सिनेमा के लिए नया इतिहास रचा. फिल्म की सफलता ने नई फिल्मों के लिए नया बेंचमार्क सेट किया है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस किया था. लेकिन हाल ही में आई एक कम बजट फिल्म ने इस भारी भरकम बजट की फिल्म के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. इस साल हिंदी सिनेमा ने दुनिया को एक ऐसी फिल्म दी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ने दुनिया में गदर मचा दिया. इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था.

रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ने तहलका मचा दिया था. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने हिंदी फिल्मों को नया आयाम दिया. ये इस साल की अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए जमकर कमाई की है. लेकिन अब हॉलीवुड की कम बजट फिल्म ने ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है. ये हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन है. इस हॉरर फिल्म ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से इतिहास रच दिया है.

हॉलीवुड फिल्म ने रचा इतिहास

लेखक और निर्देशक करी बार्कर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. इसी महीने रिलीज हुई ‘ऑब्सेशन’ लगातार हर सप्ताह अपनी कमाई में बढ़ोतरी कर रही है और दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. सबसे चौंकाने वाली बात इसका बेहद कम बजट है. लगभग 7 करोड़ रुपये यानी करीब 750,000 डॉलर की लागत से बनी इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 80 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है. भारतीय मुद्रा में यह आंकड़ा लगभग 750 करोड़ रुपये से अधिक बैठता है. इस तरह फिल्म ने अपने बजट से करीब 100 गुना ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया है.

कर डाली बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ऑब्सेशन’ का प्रॉफिट मार्जिन 10,000 प्रतिशत से भी ज्यादा पहुंच चुका है, जो 2026 में रिलीज हुई किसी भी फिल्म के मुकाबले सबसे ज्यादा माना जा रहा है. बड़े बजट और भारी स्टारकास्ट वाली फिल्मों के बीच एक छोटी इंडिपेंडेंट हॉरर फिल्म का इस तरह बॉक्स ऑफिस पर छा जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बड़ी बात मानी जा रही है. फिल्म ने अपनी लागत से 100 गुना ज्यादा कमाई कर ली है. 7 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन से इतिहास रच दिया है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *