Last Updated:
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच में डॉन 3 को लेकर विवाद अब बड़ा हो चुका है. फरहान के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट का आरोप है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ वक्त पहले ही रणवीर ने अचानक ही फिल्म छोड़ दी. इसके चलते फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से 45 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा जिसे चुकाने से एक्टर ने साफ इनकार कर दिया.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के ‘डॉन 3’ पर मामला बढ़ा और FWICE तक जा पहुंचा. फरहान ने एक्टर के खिलाफ शिकायत की और फेडरेशन ने मामले में सख्त कदम उठाते हुए रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया. एक्टर के प्रवक्ता ने इस बैन के निर्देश के बाद पूरे मामले में रणवीर का पक्ष रखा था.

अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान मध्यस्थता कर रहे हैं. FWICE के बैन के बाद सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों से बात की है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने दोनों से कहा कि वे एक इंडस्ट्री की तरह सोचें और प्रोजेक्ट पर काम फिर से शुरू करें.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडस्ट्री के सूत्र ने बताया कि सलमान खान अब मध्यस्थता कर रहे हैं. सलमान खान का रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के परिवार दोनों के साथ काफी अच्छा रिश्ता है. ऐसे में उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत करने की कोशिश की.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सलमान ने समझाया कि क्रिएटिव मतभेद फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं और इन्हें आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता है. सलमान खान ने रणवीर सिंह से भी घंटों बातचीत की. सलमान दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कोई भी खुद को ठगा हुआ महसूस न करे.

भाईजान ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि वो किसी भी तीसरी पार्टी के बिना अपनी आपसी सहमति से मामला सुलझा लें. सलमान खान ने कहा कि उन्हें FWICE के बिना अपने आप ही मामला सुलझाना चाहिए.

बता दें, फरहान अख्तर ने ऐलान किया कि वो अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में नजर आएंगे. डॉन 3 के ऐलान के बाद फिल्म को लेकर कोई बड़ी अपडेट सामने नहीं आई थी जिसके बाद से कयास लग रहे थे कि शायद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है.

सालों बाद जब फिल्म को लेकर अपडेट सामने आई तो पता चला कि रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी है जिसके बाद से इसको लेकर अटकलें तेज हैं. फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर से फिल्म छोड़ने के लिए जुर्माने की मांग की है. फरहान अख्तर का आरोप है रणवीर के हामी भरने के बाद ही प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू किया गया था.

जब मामला बढ़ा और रणवीर सिंह ने 45 करोड़ रुपये का जर्माना भरने से साफ मना किया तो एक्सेल एंटरटेनमेंट ने FWICE से शिकायत दर्ज कराई. फरहान ने फेडरेशन के सामने अपना पक्ष रखा, लेकिन तीन बार इनवाइट करने के बाद जब रणवीर एक बार भी नहीं पहुंचे तो बॉडी ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ा कदम उठाया.

