Protool

Dinyar Tirandaz Death: ‘जुबान संभाल के’ एक्टर दिन्यार तिरंदाज का निधन, गोविंदा-सलमान के साथ की सुपरहिट फिल्में, चलाते थे थिएटर कंपनी

Last Updated:

सलमान खान, गोविंदा और शाहरुख खान समेत कई बड़े कलाकारों संग काम कर चुके एक्टर दिन्यार तिरंदाज निधन हो गया. उन्होंने 11 जून को 3.45 बजे दोपहर में अंतिम सांस ली. उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज भी किए. उन्हें ‘जुबान संभाल के’ शो से खूब पॉपुलैरिटी मिली.

'जुबान संभाल के' एक्टर दिन्यार तिरंदाज का निधन, चलाते थे थिएटर कंपनीZoom

एक्टर दिन्यार तिरंदाज का निधन हो गया.

मुंबई. एक्टर दिन्यार तिरंदाज का 11 जून को निधन हो गया. उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया था. दिन्यार फिल्मों और शोज में कॉमिक और पारसी किरदार निभाया करते थे. वह ऑडियंस के के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए थे. उनके निधन की खबर गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसके बाद उनके को-एक्टर्स, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने शोक व्यक्त किया. दिन्यार की निधन की जानकारी सबसे पहले फेसबुक ग्रुप “पारसी ज़ोरास्ट्रियन्स वर्ल्डवाइड – द हैदराबादी पेज” ने शेयर की.

दिन्यार तिरंदाज ने मुंबई के वाडिया बंगली में 3:45 बजे अंतिम सांस ली. पोस्ट में लिखा था, “श्री दिन्यार तिरंदाज, स्वर्गीय रुस्तम तिरंदाज के भाई, अपने स्वर्ग के लिए रवाना हो गए हैं. आज वाडिया बंगली, बॉम्बे में 3:45 बजे. सरोश यज़ाद नी पनाह. अशेम वोहु.”

दिन्यार तिरंदाज के टीवी शोज

दिन्यार तिरंदाज ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘दुनिया’ से की थी, जिसका निर्देशन रमेश तलवार ने किया था. इसके बाद उन्होंने ‘नुक्कड़’ (1986-87) और ‘ब्योमकेश बख्शी’ (1993) जैसे सीरियल्स में काम किया. लेकिन उन्हें असली पहचान 1993 से 1997 तक चले लोकप्रिय सिटकॉम ‘जुबान संभाल के’ में मिस्टर केकी की भूमिका से मिली.

दिन्यार ने सलमान खान और गोविंदा-शाहरुख खान साथ की फिल्में

दिन्यार तिरंदाज ने ‘हैलो ब्रदर’, ‘अलबेला’, ‘चलते चलते’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’और ‘कमाल धमाल मलामाल’ जैसी बॉलीवुड फिल्में कीं. साल 2017 में उनकी गुजराती फैमिली ड्रामा फिल्म ‘वॉस…अप! जिंदगी’ रिलीज हुई, जिसका निर्देशन मनोज लालवानी ने किया था.

दिन्यार तिरंदाज चलाते थे थिएटर और फर्म

दिन्यार तिरंदाज ने अपनी पत्नी के साथ एक थिएटर कंपनी भी चलाई और एक मेटल पॉलिशिंग फर्म के मालिक भी थे. शायद वे उन आखिरी कुछ पारसी लोगों में से एक थे, जिन पर आप आंख बंद करके अपनी चांदी की चीजें पॉलिश के लिए दे सकते थे. अब यह फर्म अभी भी चल रही है या नहीं, यह कहना मुश्किल है.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *