Protool

Cocktail 2: कृति सेनन पर ये क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना, फिसली जुबां तो तुरंत मांगनी पड़ी माफी, वीडियो वायरल

Last Updated:

कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की दोस्ती इन दिनों चर्चा में है. फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के गाने ‘माशूका’ के लॉन्च इवेंट में रश्मिका ने खुलकर कृति की तारीफ की और मजाकिया अंदाज में कहा कि वह फिल्म में ‘बेहद हॉट’ लग रही हैं.

ख़बरें फटाफट

कृति सेनन पर ये क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना, फिसली जुबां तो मांगी माफीZoom

‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज होने वाली है.

नई दिल्ली.  कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 जल्द ही रिलीज होने जा रही है. स्टारकास्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं. कॉकटेल 2 के प्रमोशनल इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रश्मिका मंदाना अपनी को- स्टार कृति की जमकर तारीफ करते दिख रही हैं, लेकिन बातों ही बातों में रश्मिका की जुबां फिसल गई.

हाल ही में मुंबई के एक आलीशान होटल में फिल्म के गाने ‘माशूका’ का लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया. इस मौके पर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा रश्मिका द्वारा कृति की तारीफ करने की रही.

फिल्म में कृति सेनन का लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. स्टाइलिश बीचवियर, फ्लोई ड्रेसेज़ और समर फैशन से भरपूर उनके नए अवतार को उनके करियर के सबसे ग्लैमरस और सिजलिंग लुक्स में से एक बताया जा रहा है. जैसे ही इवेंट में कृति के लुक्स की बात शुरू हुई, रश्मिका खुद को उनकी प्रशंसा करने से रोक नहीं पाईं.

रश्मिका ने जमकर की कृति सेनन की तारीफ

रश्मिका ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि शाहिद और कृति की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कितनी शानदार है, लेकिन ‘कॉकटेल 2’ में कुछ अलग ही जादू देखने को मिलेगा. हमने ‘माशूका’ की झलकियों में इसकी शुरुआत देखी है. मुझे फिल्म के कई सीन्स के बारे में पता है और मैं भरोसे के साथ कह सकती हूं कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी.’

देखें वीडियो

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *