Last Updated:
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से लेकर 1970 के दशक की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में शुमार होने तक, मौसमी चटर्जी ने अपनी पहचान खुद बनाई. कोलकाता में इंदिरा चट्टोपाध्याय के रूप में जन्मी एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने फिल्मों में कदम लगभग संयोग से रखा. जब निर्देशक शक्ति सामंता ने उन्हें देखा और ‘अनुराग’ में कास्ट किया. वह जल्दी ही 1970 के दशक की सबसे बड़ी स्टार्स में शामिल हो गईं और राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और संजीव कुमार जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर की.

राजेश खन्ना के साथ मौसमी चटर्जी दर्शकों ने खासा पसंद किया और दोनों ने साथ में कई यादगार फिल्में दीं. लेकिन पर्दे के पीछे हालात इतने अच्छे नहीं थे. मौसमी चटर्जी का जन्म इंदिरा चट्टोपाध्याय के रूप में कोलकाता में हुआ था. उन्होंने कम उम्र में ही जयंत मुखर्जी से शादी कर ली थी. जयंत मशहूर गायक हेमंत कुमार के बेटे हैं. फिल्मों में उनका आना भी एक इत्तेफाक था. उनकी हिंदी डेब्यू 1972 में ‘अनुराग’ से हुई, जिसमें उन्होंने एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया था. (फाइल फोटो)

मौसमी चटर्जी ने स्कूल के दौरान ही जयंत मुखर्जी से शादी कर ली थी, अपनी बीमार मौसी की जिद पर, जो चाहती थीं कि वह जल्दी से बस जाएं. शादी के बाद भी उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम जारी रखा, जो उस समय आम बात नहीं थी क्योंकि आमतौर पर शादी के बाद एक्ट्रेसेज फिल्में छोड़ देती थीं. (फाइल फोटो)

मौसमी चटर्जी ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम किया, गॉसिप कॉलम्स का सामना किया जो उनकी निजी जिंदगी का पीछा करते थे, और एक ऐसे इंडस्ट्री में काम किया जहां उनसे उम्मीद की जाती थी कि वह परिवार और करियर में से किसी एक को चुनें. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 1974 में ‘हमशकल’ के सेट पर जब वह राजेश खन्ना से मिलीं, तब तक वह बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेसेज में से एक बन चुकी थीं. ऑन स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री शानदार थी, लेकिन ऑफ स्क्रीन माहौल कुछ और था. एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में मौसमी ने कहा, “वह बिगड़ैल बच्चा था. सफलता हमेशा उसके सिर पर चढ़ जाती थी.” (फाइल फोटो)

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, राजेश खन्ना ने विजिबली प्रेग्नेंट मौसमी से पूछा- “क्या यह विनोद मेहरा का बच्चा है?” मौसमी ने विनोद मेहरा के साथ दस से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और शादीशुदा होने के बावजूद उनके अफेयर की अफवाहें उड़ती रहीं. वह इस सवाल से हिल गई थीं. (फाइल फोटो)

मौसमी चटर्जी ने इंटरव्यू में कहा था, “राजेश खन्ना ने कई बार गंदी हरकतें कीं. हां, मैंने भी जवाब दिया. मैंने पूछा-‘यह ऋषि कपूर का बच्चा है या तुम्हारा?'” दरअसल, मौसमी ने यह तंज राजेश-डिंपल कपाड़िया की बेटी को लेकर किया था. डिंपल ने ऋषि कपूर के साथ बॉबी में काम किया था. दोनों के अफेयर के चर्चे चले थे. डिंपल, राजेश खन्ना से 15 साल छोटी थीं. (इंस्टाग्राम @moushumi__chatterjee )

मौसमी चटर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ दो फिल्मों में काम किया. साल 1974 में आई’बेनाम’ और 1979 में आई ‘मंजिल’. ‘बेनाम’ के समय अमिताभ स्ट्रगल कर रहे थे. ‘मंजिल’ आज भी ‘रिमझिम गिरे सावन’ गाने के लिए याद की जाती है, जिसे मुंबई की असली बारिश में शूट किया गया था. उन्होंने शशि कपूर के साथ ‘स्वयंवर’, ‘नैना’ और ‘घर एक मंदिर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. (फाइल फोटो)

इन सबके बावजूद, मौसमी चटर्जी राजेश खन्ना के आखिरी दिनों में उनसे मिलने गई थीं. उन्होंने कहा,”आज वह नहीं हैं. मैं भी उन्हें उनके आखिरी वक्त में देखने गई थी. वह मेरी छोटी बेटी के सामने मेरी तारीफ कर रहे थे. उन्होंने उससे कहा, ‘तुम्हारी मां पागल थी लेकिन हम सब उससे डरते थे. वह किसी भी बकवास में विश्वास नहीं करती थी’.” राजेश खन्ना का निधन जुलाई 2012 में हुआ था. जब मौसमी से पूछा गया कि क्या उन्हें उनकी तन्हाई पर तरस आता है, तो उन्होंने एक ही शब्द कहा-‘कर्मा’. (फाइल फोटो)

