Protool

Amitabh Bachchan Health Update: बिलकुल फिट हैं 83 साल के अमिताभ, हॉस्पिटल में नहीं हैं भर्ती, कैसे फैलीं अफवाहें

Last Updated:

Amitabh Bachchan Health Update: बीते मंगलवार को खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. इस खबर ने फैंस को परेशान कर दिया था, लेकिन अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन की तबीयत बिलकुल ठीक है. वो 83 की उम्र में बिलकुल फिट हैं. एक्टर की हेल्थ अपडेट मिलने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है.

ख़बरें फटाफट

Amitabh Bachchan Health Update: बिलकुल फिट हैं 83 साल के अमिताभ बच्चनZoom

अमिताभ बच्चन बिलकुल ठीक हैं.

नई दिल्ली. बीते मंगलवार को अमिताभ बच्चन के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थीं जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. विक्की लालवानी ने बिग बी के हॉस्पिटल में होने की खबर शेयर की थी, लेकिन लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में इन खबरों को महज अफवाह बताया गया है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन अपने रेगुलर रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे.

ईटाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि विक्की लालवानी ने जो खबर शेयर की थी वो गलत थी. बिग बी सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए नानावटी हॉस्पिटल गए थे. विक्की लालवानी ने दावा किया था कि बिग बी नानावटी के वीआईपी विंग में भर्ती थे. हालांकि अब बताया जा रहा है कि वो बस रेगुलर विजिट थी.

अमिताभ बच्चन रूटीन चेकअप के लिए गए थे

एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, अमिताभ बच्चन मंगलवार को नानावटी हॉस्पिटल गए थे. हालांकि वो बस रेगुलर चेकअप था. वो हर महीने चेकअप के लिए जाते हैं और फिर अपने घर लौट आते हैं. मीडिया पोर्टल के अनुसार सूत्र ने कहा कि बिग बी बिलकुल ठीक हैं और वो अपने घर लौट आए हैं. उन्होंने आगे कहा कि उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर बेबुनियाद है. वो अपने घर पर हैं और उन्हें जलसा से जनक तक गाड़ी चलाते देखा गया.

फैंस ने ली राहत की सांस

अमिताभ बच्चन के फैंस ने अब राहत की सांस ली है. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर फैंस काफी परेशान थे. बता दें कि ‘कूली’ के सेट पर घायल होने के बाद एक्टर की तबीयत को लेकर फैंस काफी चिंतित रहते हैं. फिल्म ‘कूली’ के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान बिग बी घायल हो गए थे जिसकी वजह उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी. उसके बाद से लगतार एक्टर की तबीयत नासाज रहने लगी.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *