Last Updated:
Akshay Kumar and Jacqueline Movies : अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने एक्शन, ग्लैमर और कॉमेडी से भरपूर फिल्मों में काम किया है. दोनों ने ‘हाउसफुल 2’, ‘ब्रदर्स’ जैसी छह बड़ी फिल्मों में साथ काम किया. दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था. एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने ऐसा प्रैंक किया कि जैकलीन फर्नांडिस घबरा गईं. अक्षय ने जैकलीन को पुलिस गिरफ्तारी का डर दिखाया था.
अक्षय-जैकलीन 6 फिल्मों में नजर आ चुके हैं. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और खूबसूरत जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी पर्दे पर हिट रही है. इन दोनों ने मिलकर ‘हाउसफुल 2’ ‘ब्रदर्स’ ‘हाउसफुल 3’, ‘बच्चन पांडे’, ‘राम सेतु’ और ‘हाउसफुल 5’ कुल छह फिल्मों में काम किया है. जब भी ये दोनों स्क्रीन पर आते हैं, तो दर्शकों को मसाला एंटरटेनमेंट, ढेर सारा ग्लैमर और जबरदस्त एक्शन का डोज मिलता है. इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद करते हैं, यही वजह है कि मेकर्स इन्हें बार-बार अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते हैं.
दोनों सितारों के फिल्मी सफर पर नजर डालें, तो उनकी कॉमेडी से लेकर सीरियस ड्रामा तक सब कुछ देखने को मिलता है. जहां ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी में दोनों ने अपनी टाइमिंग से सबको हंसने पर मजबूर कर दिया, वहीं फिल्म ‘ब्रदर्स’ में इनका एक अलग ही रूप सामने आया. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में जैकलीन ने अक्षय के किरदार (डेविड) की पत्नी जेनी का संजीदा रोल निभाया था. इसके बाद, ‘बच्चन पांडे’ में जैकलीन सपोर्टिंग रोल में दिखीं, तो ‘राम सेतु’ में आर्कियालॉजिस्ट बने अक्षय के मिशन में डॉ. सैंड्रा बनकर साथ देती नजर आईं.
‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार का खास रोल. (फिल्म पोस्टर)
अक्षय कुमार ने जब दिया जैकलीन को ट्रॉमा
फिल्मों की शूटिंग के दौरान अक्षय-जैकलीन के बीच सेट पर खूब मस्ती-मजाक होता था. खासकर अक्षय कुमार अपनी प्रैंक करने की आदत के लिए जाने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल’ के सुपरहिट गाने ‘धन्नो’ की शूटिंग के वक्त अक्षय ने जैकलीन के साथ ऐसा डरावना मजाक किया कि वे सच में सहम गईं. अक्षय ने उन्हें यकीन दिला दिया था कि सेट पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई है, जिससे जैकलीन बुरी तरह डर गई थीं. उन्हें एक छोटा-मोटा ट्रॉमा ही हो गया था. वैसे, मजाक के अलावा अक्षय ने अपनी फिल्म ‘थैंक यू’ में जैकी चैन के एक आइकॉनिक सीन को भी रीक्रिएट किया था, जो काफी चर्चा में रहा.
‘हाउसफुल 4’ से गायब रहीं जैकलीन
फिल्मी सफर के बीच एक वक्त ऐसा भी आया जब जैकलीन ‘हाउसफुल 4’ से गायब रहीं. शुरुआत में इस फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहने के बाद भी उन्हें इस पार्ट से बाहर रखा गया. चर्चाएं थीं कि इसके पीछे कुछ निजी कारण थे, क्योंकि फिल्म के शुरुआती डायरेक्टर साजिद खान के साथ उनका पास्ट जुड़ा था. खैर, ये बातें पुरानी हो चुकी हैं. ‘हाउसफुल 5’ से इस जोड़ी ने लग्जरी क्रूज शिप पर नए हंगामे के साथ खूम धमाल मचाया.
About the Author

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

