रवीना टंडन अक्सर अपने लुक्स और फिल्मों-सीरीज को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. करीब दो साल पहले एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन पर और उनके ड्राइवर पर महिला से बदतमीजी और कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया गया था. ऐसे में अब अभिनेत्री ने इस घटना के बारे में खुलकर बात की है और बताया कि कैसे बाद में कुछ अनजान लोग उनके घर में भी घुसने की कोशिश कर रहे थे.
दरअसल, रवीना टंडन ने ई-टाइम्स से बात की. इस दौरान अभिनेत्री ने अपने करियर समेत पर्सनल लाइफ और फिल्मों तक के बारे में खुलकर बात की. इसी बीच एक्ट्रेस 2024 की उस घटना के बारे में भी पूछा गया है, जिसमें एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और एक महिला ने रवीना और उनके ड्राइवर पर बदतमीजी के आरोप लगाए थे. इस पर रवीना ने कहा कि खुशकिस्मती से वहां पर सीसीटीवी लगे थे और सच्चाई खुद ब खुद बाहर आ गई.
यह भी पढ़ें: बेहद ग्लैमरस हैं ‘मैं वापस आऊंगा’ एक्ट्रेस, शरवरी वाघ के इन लुक्स से नहीं हटा पाएंगे अपनी नजर
वो सिर्फ हंगामा करना चाहते थे- रवीना टंडन
रवीना टंडन बताती हैं, ‘उस वीडियो को इस तरह से एडिट करने की बहुत कोशिश की गई. पुलिस ने बताया कि ये पूरी तरह से फिरौती की साजिश थी. वो लोग सिर्फ हंगामा खड़ा करना चाहते थे.’ रवीना बताती हैं,’वो हम पर बेवजह ही आरोप लगा रहे थे. जबकि कुछ हुआ ही नहीं था. मैं उस एरिया में कई लोगों को जानती हूं. मैं बगल के घर में कुछ महिलाओं के साथ टहलती हूं. मैंने सोचा कि बुर्का पहनी महिलाएं किसी की मेहमान हैं तो मैं ड्राइवर की ओर से उनके घर पर जाकर माफी मांग लूंगी. मैं जैसे ही बाहर निकली, जैसे वो इसी समय का इंतजार कर रहे थे.’
रवीना आगे बताती हैं, ‘मेरा ड्राइवर अकेला था. वो लोग मेरे घर की रिकॉर्डिंग करने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी वजह से मेरे ड्राइवर ने उनका फोन खींचकर नीचे रख दिया. वह महिला भड़क उठी और कहने लगी कि तुम मुझे छू कैसे सकते हो? मैं पुलिस में तुम्हारे खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराऊंगी. मुझे लगा कि ये बेचारा बेवजह झूठे आरोप में फंस जाएगा और जेल चला जाएगा. इसलिए मैं उससे बात करने के लिए गई, एक औरत होने के नाते.’
यह भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर पराग त्यागी ने किया रिएक्ट, काले जादू जैसी बातों का किया जिक्र
30 लोगों की हो गई थी भीड़ हो गई थी इकट्ठा
रवीना कहती हैं, ‘जैसे ही मैं बाहर आई, 30 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मेरे ड्राइवर ने मुझे गेट के अंदर खींच लिया. मैंने पुलिस को फोन किया लेकिन मेरा ड्राइवर बाहर ही रह गया. उन्होंने इसे पीटना शुरू कर दिया. मैंने गेट खोला और उसे अंदर खींच लिया. मैंने उससे कहा कि ऊपर जाकर मेरे बच्चों के साथ बैठो. वो लोग मुझसे कहते कि अपने ड्राइवर को उनके हवाले कर दूं. नहीं तो अगले दिन मुझे उसकी लाश मिलेगी. सोचिए बांद्रा में ऐसा हो रहा है.’

एक्ट्रेस कहती हैं, ‘जो आदमी हमारे साथ पिछले 10 सालों से है. वह हम सबके बेटे के जैसा था. उसके छोटे बच्चे थे. अगर मैंने उसे बाहर छोड़ दिया होता तो वो उसे बुरी तरह से पीटते. पुलिस के आने तक वो अस्पताल में भर्ती होता. ये सब इसलिए हुआ क्योंकि वो चाहते थे कि मैं बाहर आकर कहूं कि ठीक है मैं तुमको पैसे दे दूंगी.’
यह भी पढ़ें: ‘करुप्पु’ में तृषा कृष्णन के लिए चिन्मयी श्रीपदा ने की डबिंग, बोलीं- मैं खूब रोई थी
शख्स कर रहा था घर में घुसने की कोशिश
इतना ही नहीं, रवीना टंडन बताती हैं कि एक शख्स उनके घर में भी घुसने की कोशिश कर रहा था. वह बताती हैं, ‘उन्होंने एक चौकीदार को भी पीट दिया था. जब भी कोई आदमी उनका रास्ता रोकता वो उसे पीट देते थे. मैं और मेरे घर में काम करने वाली दो महिलाएं, हम करीब 3 लोग 30 आदमियों का रास्ता रोक रही थीं. ये तो पागलपन था. जब मैनें कहा कि मैं पुलिस को बुलाती हूं तो उन लोगों ने मेरा फोन छीन लिया. एक आदमी तो मेरे घर में घुस गया. मैंने इसकी शर्ट पकड़कर बाहर फेंक दिया.’
गौरतलब है कि रवीना टंडन ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को केस की जांच करने में आसानी हो गई. पुलिस ने इसे झूठा बताया और शिकायतकर्ताओं के दावों के विपरीत अभिनेत्री नशे में नहीं थीं.

