Last Updated:
दो साल पहले रवीना टंडन विवादों में घिरी हुई थीं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया था जो सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा. इस वीडियो में एक्ट्रेस को भीड़ के बीच एक महिला के साथ बहस करते देखा गया था. इस वीडियो में दावा किया गया था कि रवीना टंडन ने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए वहां मौजूद एक महिला को टक्कर मार दी थी. हालांकि इस वीडियो का सच कुछ और ही था.

नई दिल्ली. रवीना टंडन ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में वो खौफनाक मंजर याद किया है. वो कहती हैं कि भगवान की कृपा था कि उनके पास सीसीटीव फुटेज था जिसकी वजह से वो अपना सच साबित कर पाईं. ईटाइम्स से बात करते हुए रवीना टंडन ने वो किस्सा शेयर किया जहां फिरौती वसूलने के लिए उनके खिलाफ पूरी साजिश रची गई थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialraveenatandon)

रवीना टंडन पर दो साल पहले एक महिला ने मारपीट के आरोप लगाए थे. उसने एक्ट्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उसकी मां को टक्कर मारी थी. अब, दो साल बाद, अभिनेत्री ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उस घटना में क्या हुआ था. वो कहती हैं, ‘सौभाग्य से हमारे पास सीसीटीवी कैमरे थे, जिससे तुरंत सच सामने आ गया. जैसा मैंने कहा, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं. उतने ही नुकसान भी हैं’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialraveenatandon)

रवीना टंडन ने उस वायरल वीडियो के बारे में बताया कि आखिर वो लोगों के सवालों का जवाब देने सड़क पर क्यों उतरी थीं. वो कहती हैं कि करीबन 30 लोग उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे और भीड़ ने उनके ड्राइवर को घेरकर उसे पीटना भी शुरू कर दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialraveenatandon)
Add News18 as
Preferred Source on Google

एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए रवीना ने कहा, ‘मेरे घर में भीड़ घुस आई थी. मेरे बच्चे वहां थे. अनिल (ठडानी, पति) ऑफिस में थे. क्या आप सोचते हैं कि मैं किसी को अपने घर में घुसने देती? मैं जरूर खड़ी होती और लड़ती, लेकिन बात ये है कि वे हमें डराने और पैसे के लिए मामला निपटाने की कोशिश कर रहे थे.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialraveenatandon)

घटना के वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि रवीना के ड्राइवर ने उसकी मां को कार से टक्कर मारी और जब इसका विरोध किया गया तो एक्ट्रेस ने महिला से मारपीट की थी. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से किए गए दावों में कहा गया है कि एक्ट्रेस के घर के सामने वाले सीसीटीवी फुटेज में साफ था कि रवीना ने महिला को टक्कर नहीं मारी थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialraveenatandon)

घटना के बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा कि महिलाएं उनके ड्राइवर को बिना वजह दोषी ठहरा रही थीं. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उस इलाके के सभी लोगों को जानती हूं. मैं पड़ोस के घर की कुछ महिलाओं के साथ चलती हूं. मुझे लगा कि अगर बुर्का पहने महिलाएं किसी की मेहमान हैं, तो मैं ड्राइवर की तरफ से माफी मांगने जाऊं. जैसे ही मैं बाहर निकली, मुझे लगता है वे इसी का इंतजार कर रहे थे’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम officialraveenatandon)

रवीना ने आगे बताया, ‘मेरा ड्राइवर अकेला था. वे मेरे घर की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तो उसने बस उनका फोन नीचे कर दिया. जैसे ही उसने ऐसा किया, महिला ने कहा, ‘तुम मुझे कैसे छू सकते हो? मैं पुलिस बुलाऊंगी और तुम्हारे खिलाफ रेप की शिकायत करूंगी.’ मुझे लगा कि बेचारा ड्राइवर झूठे छेड़छाड़ के मामले में जेल चला जाएगा, इसलिए मैं महिला से बात करने बाहर गई’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialraveenatandon)

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि पुलिस ने उन्हें बताया था कि वो पूरी साजिश पैसे वसूलने के लिए की गई थी. लोग वहां उनके इंतजार में ताक लगाए बैठे थे कि कब वो बाहर आएं और उन्हें फंसाकर लोग उनसे भारी-भरकम पैसा वसूल लें. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialraveenatandon)

