सलमान खान कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो वो मीडिया की हेडलाइन्स बन जाता है. अब एक्टर ने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद चर्चा ये शुरू हो गई कि क्या उन्हें अकेलापन सता रहा है? क्योंकि अभिनेता ने अपनी पोस्ट में अकेलापन और तन्हा के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने शर्टलेस फोटो भी शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई. चलिए बताते हैं पूरा मामला.
सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस फोटो
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें अकेले या फिर यूं कहें कि वो ‘तन्हाई के आलम’ में बैठे हैं. इसमें उनकी डैशिंग बॉडी और सिक्स पैक्स एब्स भी देखने के लिए मिल रहे हैं, जो कि कमाल के हैं. तस्वीर देखकर लगता है कि जैसे उन्होंने वर्कआउट करने के बाद फोटो क्लिक कराई है. इसमें वह पसीने से तरबतर दिख रहे हैं. कुछ फैंस तो उनकी फिटनेस देखकर शॉक्ड हैं और फिटनेस मंत्र मांगते हुए नजर आते हैं लेकिन, वहीं कुछ फैंस की चिंता बन गया उनकी इस पोस्ट का कैप्शन.
यह भी पढ़ें: 1996 में आई वो फिल्म, जो एक साल तक पर्दे से नहीं हटी, 6 करोड़ के बजट में मेकर्स को हुआ था 1166% प्रॉफिट
सलमान खान ने कही ‘अकेलेपन’ और ‘तन्हा’ की बात
सलमान खान की फोटो के साथ ही उनके कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया. शर्टलेस फोटो शेयर करने के साथ ही अभिनेता ने लिखा, ‘मेरे लिए, खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं. अकेला और तन्हा. अकेला रहना आपकी पसंद है जबकि तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता है. अब इसके बाद आपको ये पता लगाना है कि आप क्या करना चाहते हैं?’
इसके बाद तो उनकी पोस्ट कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ फैंस ने चिंता भी जाहिर की तो कुछ उनकी बॉडी फिटनेस के कायल हो गए. सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए. रेमो डिसूजा, रति पांडे, अनीता हसनंदिनी और वत्सल सेठ ने भी उनकी पोस्ट को लाइक किया.
यह भी पढ़ें: ‘करुप्पू’ ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 दिन में बनाए चार रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
सलमान खान का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो वह पिछले लंबे समय से फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसका निर्माण सलमान खान के प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है. चीन के साथ संबंध सुधरने की वजह से इसमें कुछ बदलावों की वजह से रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. पहले इसमें गलवान वैली में चीन के साथ हुई झड़प की कहानी को दिखाया गया था. इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में हैं.

