Last Updated:
अगर आप इस हफ्ते थिएटर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं. 18 मई से 24 मई के बीच बड़े पर्दे पर सस्पेंस, रोमांस, एक्शन और इमोशनल ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. इस हफ्ते जहां ‘दृश्यम 3’ जैसी चर्चित फ्रेंचाइजी वापसी कर रही है, वहीं कुछ नई कहानियां भी दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी शानदार फिल्में शामिल हैं.

मूवी लवर्स के लिए ये वीकेंड काफी खास होने वाला है. जी हां अगर आप इस हफ्ते किसी बेहतरीन फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं ,तो ये खबर आपके जरूर काम आएगी.दरअसल इस हफ्ते 18 से 24 मई तक. बड़े पर्दे पर सस्पेंस, रोमांस, एक्शन और सोशल ड्रामा का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. इसमे हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की भी फ्रेश रोमांटिक और सोशल ड्रामा फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही हैं. ऐसे में आप फ्रेंड, फैमिली या पार्टनर के साथ इन मूवीज को एन्जॉय कर सकते हैं. (फोटो साभार-IMDB)

इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा ‘दृश्यम 3’ को लेकर हो रही है.फिल्म एक बार फिर सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी कहानी लेकर आ रही है. पिछले दोनों पार्ट की तरह इस बार भी दर्शकों को कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं. यही वजह है कि फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.बता दें कि ये फिल्म 21 मई को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है. (फोटो साभार-IMDB)

रोमांस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी नजर आएगी. कहानी कॉलेज रोमांस से शुरू होती है, लेकिन समय के साथ रिश्ते में आने वाली परेशानियों और इमोशनल उतार-चढ़ाव को भी दिखाया जाएगा. फिल्म में प्यार, पज़ेसिवनेस और सेल्फ रिस्पेक्ट जैसे मुद्दों को भी दिखाया गया है.यह 22 मई को रिलीज होगी. (फोटो साभार-IMDB)
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘चांद मेरा दिल’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि रिश्तों की बदलती सच्चाई को भी दिखाती है. फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे बचपन का प्यार धीरे-धीरे जिम्मेदारियों के बोझ के बीच बदलने लगता है. यही चीज फिल्म को बाकी रोमांटिक फिल्मों से थोड़ा अलग बनाती है. (फोटो साभार-IMDB)

इस लिस्ट में ‘तीसरी बेगम’ फिल्म का नाम भी शामिल है.यह एक सोशल और इमोशनल ड्रामा फिल्म है. कहानी पूजा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी कई मुश्किल हालात से गुजरती है. फिल्म में रिश्तों और समाज से जुड़े कई इमोशनल पहलुओं को दिखाने की कोशिश की गई है. यह 22 मई को बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी. (फोटो साभार-IMDB)

स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगु वेब सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस सीरीज के आगे की कहानी अब बड़े पर्दे पर आ रही है. इसमें बाउंटी हंटर और उसके प्यारे ‘साथी ग्रेगु'(बेबी योडा) के अंतरिक्ष में नए रोमांच, मिशन और खतरनाक दुश्मनों से मुकाबले को दिखाया गया है.यह फिल्म 22 मई को रिलीज हो रही है. (फोटो साभार-IMDB)

सितंबर 21 फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. लगभग 2 घंटे 10 मिनट की इस फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस और मिस्ट्री देखने को मिलेगी. यह मूवी इसी वीक 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. यह काले रहस्यों को सुलझाने से जुड़ी फिल्म है. (फोटो साभार-IMDB)

