Protool

Raja Shivaji BO Day 17: ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे संडे उड़ाया गर्दा, कमा डाले करोड़ों, अब ‘सैराट’ को पछाड़ रचने वाली है इतिहास

रितेश देशमुख स्टारर और निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. ये ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा भारत में शतक बनाने की ओर बढ़ रही है. लेकिन उससे पहले, यह ‘सैराट’ को पीछे छोड़कर इतिहास रच दिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘राजा शिवाजी’ ने 17वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते जमकर कमाई की है. वही रिलीज के तीसरे वीकेंड पर भी इसने दर्शको को सिनेमाघरों तक खींचने में कसर नहीं छोडी है. अच्छी बात ये है कि कई नई फिल्मों के सिनेमाघरों में आने के बावजूद लोग ‘राजा शिवाजी’ में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इसी के साथ इसकी रिलीज के पहले दिन से अब तक करोड़ों में कमाई जारी है. खास तौर पर इसने मराठी भाषी क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा हुआ है. सबसे ज्यादा कलेक्शन भी इसने इसी वर्दन में कियाह है. हालांकि, हिंदी भाषी क्षेत्र में ‘पति पत्नी और वो दो’ से लेकर आखिरी सवाल और  ‘भूत बंगला’ सहित नई फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है.

  • इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ की कमाई की थी.
  • दूसरे वीक में फिल्म की कमाई 24.30 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं फिल्म ने 15वें दिन 1.45 करोड़ रुपये और 16वें दिन 2.70 करोड़ कमाए.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 3.05 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की 17 दिनों की कमाई 84.15 करोड़ रुपये हो गई है.

सैराट’ का रिकॉर्ड तोड़ने से कितनी दूर ‘राजा शिवाजी’
राजा शिवाजी ने रिलीज के 17 दिनो में 85 करोड़ की कमाई कर ली है और अब ये सैराट (90 करोड़) को पीछे छोड़ने की तैयारी में हैं. इसके लिए इसे 6करोड़ और कमाने होंगे. ऐसा करते ही ‘राजा शिवाजी’ भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन जाएगी और इतिहास रच देगी. इसके बाद, इसका लक्ष्य घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली मराठी भाषा की पहली फिल्म बनना है. देखने वाली बात होगी कि ‘राजा शिवाजी’ ये उपलब्धि हासिल कर पाती है या नहीं

भारत में अब तक की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्में (कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक)

  • सैराट – 90 करोड़
  • राजा शिवाजी – 85 करोड़ (17 दिन)
  • बैपन भारी देवा – 76.28 करोड़
  • वेद – 61.2 करोड़
  • नटसम्राट – 42 करोड़
  • पवनखिंड – 37.72 करोड़
  • लाई भारी – 37 करोड़
  • कट्यार कलजात घुसाली – 35 करोड़
  • ठाकरे – 31.6 करोड़
  • टाइमपास – 30 करोड़

 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *