Protool

90 के दशक की ‘कल्ट’ जोड़ी, जिसकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 2 गाने आज भी पॉपुलर

Last Updated:

Akshay Kumar and Raveena Tandon Movies: बॉलीवुड के ऑनस्क्रीन कपल ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में दीं. ‘मोहरा’ और ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं. वे असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे. खबरें तो यहां तक आईं कि उनकी गुपचुप तरीके से सगाई भी हो गई थी, लेकिन अन्य हीरोइनों के साथ हीरो की नजदीकियों और निजी मतभेदों की वजह से उनका रिश्ता बिखर गया. आज उनके एक सुपरहिट गाने की गिनती सबसे रोमांटिक सॉन्ग में होती है. 90s की कल्ट जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया था.

ख़बरें फटाफट

90 के दशक की 'कल्ट' जोड़ी, जिसकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस मचाया गदरZoom

दोनों सितारे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे.

नई दिल्ली: 90 के दशक के बॉलीवुड की बात हो और एक एक्स कपल की बात न हो, तो बातचीत अधूरी रह जाएगी. उस दौर में इस जोड़ी ने परदे पर जो आग लगाई थी, उसकी मिसाल आज भी दी जाती है. उन्होंने ‘मोहरा’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई थी. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नेचुरल थी कि फैंस इन्हें साथ देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़ते थे. सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि गानों के मामले में भी यह जोड़ी सुपरहिट थी.

रवीना टंडन और अक्षय कुमार की आइकॉनिक फिल्मों की बात करें, तो इसमें सबसे पहला नंबर 1994 की फिल्म ‘मोहरा’ का आता है. ‘मोहरा’ का गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ आज भी पार्टियों की शान है, जिसने रवीना को रातों-रात ‘मस्त-मस्त गर्ल’ बना दिया था. साल 1996 में आई ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ भी एक्शन से भरपूर फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी.

आज भी पॉपुलर हैं फिल्में
साल 1997 में आई ‘दावा’ में एक्शन और इमोशंस का भरपूर ड्रामा था, जिसे लोगों ने खूब एन्जॉय किया. साल 1998 में आई फिल्म ‘कीमत’ में दोस्ती, बदले की कहानी है. साल 1998 की फिल्म ‘बारूद’ में अक्षय-रवीना की केमिस्ट्री धमाकेदार थी. दोनों सितारों को 2004 में फिल्म ‘पुलिस फोर्स’ में देखा गया. फिल्म के जरिये पुलिस की चुनौतियों को दिखाया गया है. 2004 में आई फिल्म ‘आन: मैन एट वर्क’ भी यादगार फिल्म है.

रील से शुरू हुआ रियल रोमांस
अक्षय-रवीना का रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं था, बल्कि असल जिंदगी में भी इनकी मोहब्बत के चर्चे गलियों-गलियों में थे. कहा जाता है कि फिल्म ‘मोहरा’ की शूटिंग के दौरान इनके बीच प्यार परवान चढ़ा और बात सगाई तक पहुंच गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवीना ने बाद में खुलासा किया था कि उनकी और अक्षय की गुपचुप सगाई हो गई थी, जिसमें अक्षय के परिवार ने उन्हें लाल दुपट्टा ओढ़ाकर बहू स्वीकार कर लिया था. उस वक्त खबरें तो यहां तक थीं कि अक्षय चाहते थे कि शादी के बाद रवीना हाउसवाइफ बनकर रहें और इसी वजह से रवीना ने नए प्रोजेक्ट्स साइन करना भी कम कर दिया था.

बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गाने पर किया था परफॉर्म
एक्स कपल की फिल्मी कहानियों के उलटा उनकी लव स्टोरी यादगार नहीं रही. कहते हैं कि परदे की सुपरहिट जोड़ी के निजी रिश्तों में दरार तब आई, जब अक्षय का नाम अन्य हीरोइनों के साथ जुड़ने लगा. ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने साथ काम जारी रखा, हालांकि ‘बारूद’ और ‘कीमत’ जैसी कुछ फिल्मों के बाद यह जोड़ी फिर कभी उस जादू को दोहरा नहीं सकी. यह जोड़ी हिंदी सिनेमा के इतिहास में ‘कल्ट’ का दर्जा रखती है. ‘टिप टिप बरसा पानी’ जैसे गाने आज भी बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गानों में गिने जाते हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *