Protool

धर्मेंद्र के थप्पड़ से उतरा संजय खान का नशा, फिरोज खान बोले- ‘पाजी, सही किया, ये कमबख्त इसी लायक था’

Last Updated:

बॉलीवुड के पुराने दौर की दोस्ती, गुस्सा और मर्दानगी की मिसाल आज भी याद की जाती है. ऐसा ही एक किस्सा है ‘हीमैन’ धर्मेंद्र और अभिनेता संजय खान का, जिसमें नशे में की गई बदतमीजी पर धर्मेंद्र ने संजय खान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. हैरानी की बात यह है कि संजय खान के भाई फिरोज खान ने खुद इस थप्पड़ को सही ठहराया था.

When Dharmendra Slapped A Drunk Sanjay Khan At A Party , When Dharmendra slapped Sanjay Khan , Dharmendra Vs sanjay Khan , Dharmendra, Firoz Khan, Bollywood Kissa, जब एक पार्टी में धर्मेंद्र ने नशे में धुत संजय खान को थप्पड़ मारा, जब धर्मेंद्र ने संजय खान को थप्पड़ मारा, धर्मेंद्र बनाम संजय खान, धर्मेंद्र, फ़िरोज़ खान, बॉलीवुड किस्सा

नई दिल्ली. बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे हैं, जिनकी चर्चा आज भी इंडस्ट्री में होती है. ऐसा ही एक किस्सा धर्मेंद्र और संजय खान से जुड़ा है, जब एक पार्टी में माहौल अचानक इतना बिगड़ गया कि धर्मेंद्र को अपना आपा तक खोना पड़ा. धर्मेंद्र के एक थप्पड़ की गूंज कैमरे के पीछे भी गूंजी थी. सिर्फ फिरोज खान ही नहीं… उस थप्पड़ के बारे जिसने सुना उसने ये ही कहा- ‘आपने सही किया पाजी.’

When Dharmendra Slapped A Drunk Sanjay Khan At A Party ,  When Dharmendra slapped Sanjay Khan , Dharmendra Vs sanjay Khan ,  Dharmendra, Firoz Khan, Bollywood Kissa, जब एक पार्टी में धर्मेंद्र ने नशे में धुत संजय खान को थप्पड़ मारा, जब धर्मेंद्र ने संजय खान को थप्पड़ मारा, धर्मेंद्र बनाम संजय खान, धर्मेंद्र, फ़िरोज़ खान, बॉलीवुड किस्सा

किस्सा फिल्म के सेट से शुरू हुआ. उस वक्त धर्मेंद्र और संजय खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के बाद दोनों रोजाना पार्टी करते और शराब पीते थे. एक शाम धर्मेंद्र ने संजय खान को काफी ज्यादा शराब पिला दी. नशे में धुत संजय खान का बर्ताव बदल गया. उन्होंने पार्टी में मौजूद वरिष्ठ अभिनेता ओम प्रकाश का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और उनके बारे में अनाप-शनाप बोलने लगे.

When Dharmendra Slapped A Drunk Sanjay Khan At A Party ,  When Dharmendra slapped Sanjay Khan , Dharmendra Vs sanjay Khan ,  Dharmendra, Firoz Khan, Bollywood Kissa, जब एक पार्टी में धर्मेंद्र ने नशे में धुत संजय खान को थप्पड़ मारा, जब धर्मेंद्र ने संजय खान को थप्पड़ मारा, धर्मेंद्र बनाम संजय खान, धर्मेंद्र, फ़िरोज़ खान, बॉलीवुड किस्सा

धर्मेंद्र ने कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन संजय खान नहीं माने. आखिरकार गुस्से में आकर धर्मेंद्र ने संजय खान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. पूरा माहौल सन्न रह गया. थप्पड़ इतना जोरदार था कि संजय खान का नशा एकदम से उतर गया. ओम प्रकाश ने बीच-बचाव किया और मामला शांत कर दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

When Dharmendra Slapped A Drunk Sanjay Khan At A Party ,  When Dharmendra slapped Sanjay Khan , Dharmendra Vs sanjay Khan ,  Dharmendra, Firoz Khan, Bollywood Kissa, जब एक पार्टी में धर्मेंद्र ने नशे में धुत संजय खान को थप्पड़ मारा, जब धर्मेंद्र ने संजय खान को थप्पड़ मारा, धर्मेंद्र बनाम संजय खान, धर्मेंद्र, फ़िरोज़ खान, बॉलीवुड किस्सा

पूरी इंडस्ट्री में इस किस्से के बारे में बातें बनना लगी. धर्मेंद्र को लगा था कि संजय खान के बड़े भाई फिरोज खान इस बात से नाराज होंगे. कुछ दिनों के बाद दोनों एयरपोर्ट पर टकरा गए. धर्मेंद्र एयरपोर्ट पर फिरोज खान से मिले तो उन्होंने संजय खान को थप्पड़ मारने के लिए माफी मांगी. इस पर फिरोज खान ने कहा, ‘पाजी, आपने सही किया. वो कमबख्त इसी लायक था.’

When Dharmendra Slapped A Drunk Sanjay Khan At A Party ,  When Dharmendra slapped Sanjay Khan , Dharmendra Vs sanjay Khan ,  Dharmendra, Firoz Khan, Bollywood Kissa, जब एक पार्टी में धर्मेंद्र ने नशे में धुत संजय खान को थप्पड़ मारा, जब धर्मेंद्र ने संजय खान को थप्पड़ मारा, धर्मेंद्र बनाम संजय खान, धर्मेंद्र, फ़िरोज़ खान, बॉलीवुड किस्सा

फिरोज खान ने धर्मेंद्र से कहा कि उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है क्योंकि पाजी वो इसी लायक है. यह जवाब सुनकर धर्मेंद्र भी हैरान रह गए. इस घटना के कई साल बाद 1989 में ‘टीपू सुल्तान’ सीरियल की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई. संजय खान बुरी तरह झुलस गए और कई दिनों तक कोमा में रहे. जब उन्हें होश आया तो सबसे पहले जो चेहरा उन्होंने देखा, वह धर्मेंद्र का था.

When Dharmendra Slapped A Drunk Sanjay Khan At A Party , When Dharmendra slapped Sanjay Khan , Dharmendra Vs sanjay Khan , Dharmendra, Firoz Khan, Bollywood Kissa, जब एक पार्टी में धर्मेंद्र ने नशे में धुत संजय खान को थप्पड़ मारा, जब धर्मेंद्र ने संजय खान को थप्पड़ मारा, धर्मेंद्र बनाम संजय खान, धर्मेंद्र, फ़िरोज़ खान, बॉलीवुड किस्सा

धर्मेंद्र उन्हें देखते ही फूट-फूटकर रो पड़े और उन्हें गले लगा लिया. संजय खान ने अपनी किताब में लिखा कि होश आने के बाद उन्होंने धर्मेंद्र को अपने पास रोते हुए देखा था. उस पल दोनों पुराने गिले-शिकवे भूल चुके थे. यह घटना बॉलीवुड के उस दौर को दिखाती है जहां दोस्ती में गुस्सा भी था और प्यार भी… संजय खान अपने बर्ताव के लिए चर्चा में रहते थे. उन्होंने जीनत अमान को भी एक बार थप्पड़ मारा था लेकिन धर्मेंद्र जैसे लोग बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करते थे.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *